एटीएम बंद होने का डर दिखाकर करता था साइबर ठगी, जामताड़ा पुलिस ने नारायणपुर से एक आरोपी को दबोचा

जामताड़ा। संतोष कुमार। जामताड़ा साइबर पुलिस ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर देश के कई राज्यों में साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एसपी शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोकनियां गांव में छापेमारी कर प्रहलाद दास (31 वर्ष) को दबोचा। उसके पास से तीन मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताता था। इसके बाद एटीएम कार्ड बंद होने का झांसा देकर उनसे एटीएम नंबर, सीवीवी और ओटीपी हासिल कर लेता था। इन जानकारियों के जरिए वह ई-वॉलेट के माध्यम से पीड़ितों के बैंक खातों से रुपये निकाल लेता था।

 

जांच में पता चला है कि आरोपी का ठगी का नेटवर्क देश के कई राज्यों तक फैला हुआ था। वह पहले भी जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 42/25 में आरोपित रह चुका है।

 

मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 73/26, दिनांक 11 नवंबर 2026 को बीएनएस 2023, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

छापेमारी दल का नेतृत्व साइबर अपराध के डीएसपी अमित रविदास ने किया। टीम में थाना प्रभारी राजेश मंडल सहित पुलिस निरीक्षक मो. फारूक, नितिश कुमार, मनीष कुमार गुप्ता, पुष्पेश्वर दास और पुलिस अवर निरीक्षक हीरालाल महतो एवं रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

 

जामताड़ा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना एटीएम नंबर, सीवीवी या ओटीपी न बताएं। बैंक कभी फोन पर ऐसी जानकारी नहीं मांगता। साइबर ठगी होने पर तुरंत 112 पर संपर्क करें।

Related Posts

पटना सिटी में मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का VIDEO वायरल, पटाखा दुकानों पर छापेमारी के दौरान हुआ था हंगामा; DSP बोले- मामला संज्ञान में नहीं

पटना। बिहार की राजधानी पटना के पटना सिटी इलाके में पटाखा दुकानों पर छापेमारी के दौरान हंगामा और सरकारी टीम के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना…

नालंदा में दो नई फैक्ट्रियों का मंत्री श्रवण कुमार ने किया उद्घाटन, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा रोजगार

नालंदा जिले के ग्रामीण इलाकों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को दो नई फैक्ट्रियों की शुरुआत की गई। ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *