मेदिनीनगर के श्रीरामपथ में मानव तस्करी की आशंका, छत से मिलीं दो बच्चियां, पुलिस ने कुल चार नाबालिगों को कराया रेस्क्यू

पलामू: झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर में मानव तस्करी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के रेड़मा स्थित श्रीरामपथ में एक मकान की छत से दो नाबालिग बच्चियां संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद की गईं। बच्चियों की उम्र करीब 6 और 12 वर्ष बताई जा रही है। इस मामले में अब तक पुलिस ने कुल चार नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। घटना के बाद इलाके में किसी बड़े मानव तस्करी गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, रेड़मा स्थित श्रीरामपथ में सोनू गुप्ता के घर की छत पर मंगलवार सुबह करीब चार बजे दो बच्चियां छिपी हुई मिलीं। सोनू गुप्ता के अनुसार, सुबह बच्चियां उनके घर की छत पर पहुंचकर छिपी हुई थीं। पूछताछ करने पर बच्चियों ने अपने साथ हुई आपबीती बताई। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बंधक बनाकर रखा गया था और उनके साथ मारपीट तथा प्रताड़ना की जाती थी।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चंदन पांडेय सहित स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया।

 

वहीं, बच्चियों से मिली जानकारी और उनकी निशानदेही के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अन्य नाबालिग बच्चियों को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस तरह अब तक कुल चार बच्चियों को बचाया जा चुका है।

 

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे कोई संगठित मानव तस्करी गिरोह सक्रिय हो सकता है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। बच्चियों को कहां से लाया गया था, उन्हें किसने बंधक बनाया और इस पूरे मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

 

लोकेशन : पलामू, झारखंड

संवाददाता : सत्यम शुक्ला

दिनांक : 10/11/2026

Related Posts

वैशाली के महुआ में जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत दो लोगों को लगी गोली; 10 राउंड फायरिंग से गांव में दहशत

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प और ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार करीब 20 लोगों ने…

लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, पुलिस टीम पर पथराव और हमला; 8 आरोपी गिरफ्तार

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव में लक्ष्मी पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प और पुलिस टीम पर हमला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *