भागलपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 8.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पीरपैंती थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छापेमारी कर 8.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान पीरपैंती बाजार निवासी मो. रहमतू के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक, जिले में “स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर” अभियान के तहत अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पीरपैंती बाजार स्थित कोऑपरेटिव बैंक के पास कुछ लोग नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।

यह टीम पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कहलगांव-2 और पीरपैंती थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही एक युवक भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया।

तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 8.12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मो. रहमतू के रूप में हुई, जो पीरपैंती बाजार का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके पुराने रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है।

भागलपुर पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Posts

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *