निरसा में तेज रफ्तार बस ने ली 55 वर्षीय जाहिद अंसारी की जान, मुआवजे की मांग पर धनबाद-चिरकुंडा मार्ग जाम

झारखंड के धनबाद जिले के निरसा में तेज रफ्तार बस की टक्कर से 55 वर्षीय जाहिद अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा धनबाद-चिरकुंडा मार्ग पर कंचनडीह मोड़ के पास हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, निरसा पुलिस ने पीछा कर दुर्घटनाग्रस्त बस को पकड़ लिया, जबकि चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, जाहिद अंसारी कंचनडीह मोड़ पर चिकन की दुकान चलाते थे। बुधवार को वह एग्यारकुंड में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आकुली से इलाज कराने गए थे। इलाज के बाद लौटने के दौरान जब वह सड़क पार कर रहे थे, तभी धनबाद से चिरकुंडा की ओर जा रही श्री गोकुल बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि जाहिद अंसारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। जाहिद अंसारी की मौत से आक्रोशित लोगों ने उनके परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई और धनबाद-चिरकुंडा मार्ग को जाम कर दिया। खबर लिखे जाने तक प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े हुए थे।

 

इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद निरसा पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने दुर्घटना के बाद भाग रही बस का पीछा किया और नशा मुक्ति केंद्र के समीप उसे पकड़ लिया। दुर्घटनाग्रस्त बस का रजिस्ट्रेशन नंबर JH 10 BB 1982 बताया गया है। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक और खलासी फरार हो चुके थे। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

घटना की जानकारी मिलने पर विधायक अरुण चटर्जी, मुखिया संजय महतो, जावेद अंसारी और समिति सदस्य शमीम अंसारी सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोग मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, सड़क जाम के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

 

Related Posts

जामताड़ा के नाला में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई बाइक; पिता-पुत्र की मौत, तीन घंटे जाम रही सड़क

झारखंड के जामताड़ा जिले के नाला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना सियारकटिया मोड़ के पास पेट्रोल पंप के समीप हुई, जहां…

बेगूसराय में गंगा नदी में नाव पलटने से मची अफरा-तफरी, दो लोग लापता और चार घायल

बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चमथा-1 पंचायत के चमथा रजौली के पास बुधवार शाम गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। नाव पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *