रात के अंधेरे में घर से निकले अजय सिंह, दो दिन बाद पोखर से मिला मृत शरीर; संझौली में सनसनी

रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति का मृत शरीर निजी पोखर से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संझौली निवासी मोतीलाल सिंह के 55 वर्षीय पुत्र अजय सिंह के रूप में हुई है। बुधवार की सुबह वार्ड नंबर 9 में मुसहर टोली के समीप स्थित एक निजी तालाब से उनका मृत शरीर बरामद किया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

 

Sponsored Advertisement

**सोमवार की रात खाना खाने के बाद घर से निकले थे अजय सिंह**

 

मिली जानकारी के अनुसार, अजय सिंह सोमवार की रात करीब नौ बजे घर पर खाना खाने के बाद बाहर निकले थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता होने लगी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने आसपास के इलाकों में उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने इस संबंध में संझौली थाने को भी सूचना दी और उनकी तलाश में जुटे रहे।

 

**पोखर में मृत शरीर मिलने से मचा हड़कंप**

 

बुधवार की सुबह संझौली वार्ड नंबर 9 स्थित निजी पोखर में अजय सिंह का मृत शरीर मिलने की सूचना फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पहचान होने के बाद परिवार में मातम छा गया। व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, मौत के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

**एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार**

 

घटना की सूचना मिलने पर संझौली थानाध्यक्ष पूनम कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां से आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने मृत शरीर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया है।

 

पुलिस के अनुसार, अजय सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Related Posts

सहरसा में जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप, चारदीवारी निर्माण रोकने के लिए एसपी से लगाई गुहार

बिहार के सहरसा में जमीन पर जबरन कब्जा कर चारदीवारी निर्माण कराने का आरोप सामने आया है। इस मामले में शिवपुरी वार्ड नंबर 5 की निवासी मनीता कुमारी ने पुलिस…

मां तुतला भवानी महोत्सव में भोजपुरी कलाकारों का जलवा, आर्यन बाबू और कल्पना पटवारी की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक; पर्यटन विकास को लेकर डीएम ने जताई उम्मीद

बिहार के रोहतास जिले के तिलौथू स्थित प्रसिद्ध मां तुतला भवानी धाम में आयोजित मां तुतला भवानी महोत्सव में आस्था, लोक संस्कृति और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिला।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *