नौडीहा बाजार में कांग्रेस का मिलन समारोह, 3.56 करोड़ की योजनाओं का मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया शिलान्यास

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड में सोमवार को कांग्रेस की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री एवं पाटन-छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, क्षेत्र में कुल 3.56 करोड़ रुपये की लागत वाली दो विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।

 

Sponsored Advertisement

समारोह की अध्यक्षता बाबूलाल पाठक ने की, जबकि मंच संचालन चंद्रभूषण सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने वाले नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। पार्टी की सदस्यता लेने वालों में भाजपा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि अमरेश कुमार श्रीवास्तव, समाजसेवी नंदन सिंह, चिंटू सिंह, राजद के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारती, जितेंद्र पासवान सहित अन्य लोग शामिल रहे।

 

3.56 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

 

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से दो योजनाओं की आधारशिला रखी गई। इनमें नावाटांड़ पंचायत के नीमा गांव में 92 लाख रुपये की लागत से बड़का बांध चेकडैम का निर्माण और प्रखंड कार्यालय के समीप 2 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से गोदाम का निर्माण शामिल है। इन योजनाओं से जल संरक्षण, कृषि कार्यों और अनाज भंडारण की व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

विकास और जनहित को बताया प्राथमिकता

 

समारोह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि पाटन-छतरपुर की जनता ने उन्हें छठी बार विधानसभा पहुंचने का अवसर दिया है। इसके लिए वह क्षेत्र की जनता के प्रति आभारी हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी जाति की राजनीति नहीं की, बल्कि हमेशा विकास और जनहित को प्राथमिकता दी है।

 

पुतला दहन की घटनाओं का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि विरोध करना है तो उनके कार्यों और विचारधारा का विरोध किया जाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में आए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले नौडीहा बाजार में शाम पांच बजे तक दुकानें बंद हो जाती थीं, जबकि अब रात दस बजे तक दुकानें खुली रहती हैं। आवागमन की स्थिति में भी पहले की तुलना में सुधार हुआ है।

 

कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख रेशम कुमारी, आलोक यादव, सोनू सिंह, राजू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

 

लोकेशन – पलामू, झारखंड

 

संवाददाता – सत्यम शुक्ला की रिपोर्ट

Related Posts

पलामू में पशुओं से लदे दो कंटेनर जब्त, 73 भैंस-भैंसा बरामद; छह तस्कर गिरफ्तार

झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो कंटेनरों को जब्त किया है। दोनों कंटेनरों से कुल 73 भैंस और भैंसा बरामद किए…

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नवजात का शव लेकर पहुंचा कुत्ता, मचा हड़कंप

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक आवारा कुत्ता नवजात शिशु का शव मुंह में दबाकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *