पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, गैराज संचालक हत्याकांड का मुख्य आरोपी घायल; पैर में लगी गोली

पटना। बिहार की राजधानी पटना में रविवार की सुबह बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण बिगहा रोड के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गैराज संचालक अंजनी नंदन कुमार हत्याकांड के मुख्य आरोपी सौरभ सिंह के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने सौरभ सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से हथियार, मैगजीन और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर किया गया है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में 26 सितंबर को गैराज संचालक अंजनी नंदन कुमार की हत्या हुई थी। इस मामले में 27 सितंबर को कांड संख्या 1035/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 24 अक्टूबर को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें सौरभ सिंह उर्फ सौरभ कुमार, समर्थ दुबे और दीपांशु मिश्रा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, तीनों ने पूछताछ में हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोप है कि बिल्डर से 20 लाख रुपये की सुपारी लेकर अंजनी कुमार की हत्या की गई थी।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी सौरभ सिंह ने हत्या में इस्तेमाल हथियार को बख्तियारपुर के कल्याण बिगहा रोड स्थित नमो गंगे प्रोजेक्ट के पास झाड़ियों में छिपाने की जानकारी दी थी। इसके बाद रामकृष्ण नगर और बख्तियारपुर थाने की पुलिस टीम हथियार बरामद करने पहुंची।

 

पुलिस के अनुसार, मौके पर सौरभ ने झाड़ी से लोडेड पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर गोली चला दी। गोली पुलिस वाहन के बोनट और हेडलाइट के पास लगी। इसके बाद रामकृष्ण नगर थाने की सब-इंस्पेक्टर पूजा कुमारी ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें सौरभ के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। इस दौरान एक महिला पुलिस पदाधिकारी को भी चोट आई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

पुलिस ने घटनास्थल से दो हथियार, दो मैगजीन और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस के अनुसार, सौरभ के खिलाफ पहले से हत्या के दो और आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Posts

जमुई में साइकिल यात्रा के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश, बालाडीह पहुंचकर 8 सदस्यों ने पूरी की 564वीं यात्रा

जमुई। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से संचालित ‘साइकिल यात्रा एक विचार, जमुई’ अभियान के सदस्यों ने रविवार को अपनी 564वीं यात्रा पूरी की। इस दौरान आठ सदस्यों…

देवधा मध्य में सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड अंतर्गत देवधा मध्य पंचायत में जर्जर सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ने वाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *