पटना में MLC नीरज कुमार के आवास के बाहर मिला संदिग्ध बैग, लाइसेंसी पिस्टल और 35 कारतूस बरामद

बिहार की राजधानी पटना में विधान पार्षद (MLC) नीरज कुमार के आवास के बाहर एक संदिग्ध बैग मिलने से इलाके में हलचल मच गई। बैग की जांच करने पर पुलिस को लाइसेंसी पिस्टल, 35 कारतूस, चेकबुक, चाबियां और कई जरूरी दस्तावेज मिले। बैग में रखे 25 हजार रुपये गायब थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक शातिर व्यक्ति डॉक्टर को झांसा देकर उनका बैग लेकर फरार हो गया था। बाद में बैग एमएलसी आवास के बाहर मिला।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, संदिग्ध बैग देखकर एमएलसी आवास के कर्मियों ने शास्त्री नगर थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैग की जांच शुरू की। छानबीन के दौरान पता चला कि बैग वैशाली जिले के महुआ निवासी कारोबारी डॉ. शमीम अंसारी का है।

 

बताया जा रहा है कि डॉ. शमीम अंसारी बीते शुक्रवार को निजी काम से पटना आए थे। इसी दौरान वह एक अस्पताल के सामने अपनी गाड़ी में बैठे हुए थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचा और गाड़ी से मोबिल गिरने की बात कहकर उन्हें भ्रमित कर दिया। यह सुनकर डॉक्टर गाड़ी से उतरकर जांच करने लगे। इसी दौरान उनका बैग गाड़ी में ही रखा रह गया और आरोपी मौका पाकर बैग लेकर फरार हो गया।

 

बैग में लाइसेंसी पिस्टल, 35 कारतूस, चेकबुक, चाबियां और जरूरी कागजात रखे हुए थे। आरोप है कि बैग से 25 हजार रुपये निकालने के बाद उसे एमएलसी नीरज कुमार के आवास के बाहर फेंक दिया गया। घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर ने एयरपोर्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

 

पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

 

एडिशनल एसएचओ अभय कुमार ने बताया कि बैग बरामद कर लिया गया है। एयरपोर्ट थाने में शिकायत दर्ज हुई है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट होंगी।

Related Posts

हाजीपुर में छठ की तैयारी तेज, नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने गंडक नदी के घाटों का किया निरीक्षण; खतरनाक घाटों की पहचान पर जोर

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर हाजीपुर में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर…

पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, गैराज संचालक हत्याकांड का मुख्य आरोपी घायल; पैर में लगी गोली

पटना। बिहार की राजधानी पटना में रविवार की सुबह बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण बिगहा रोड के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गैराज संचालक अंजनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *