भागलपुर: घोघा थाना क्षेत्र के पन्नुचक गांव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे मंगल ऋषि के परिवार की मदद के लिए अब लोग आगे आने लगे हैं। परिवार के मुखिया की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों तक का इंतजाम नहीं हो पाने की खबर सामने आने के बाद फिल्म अभिनेत्री संचिता बसु के परिवार की ओर से प्राची सेवा ट्रस्ट ने पीड़ित परिवार को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और राशन सामग्री उपलब्ध कराई। ट्रस्ट के सदस्यों ने परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और आगे भी हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
दरअसल, पन्नुचक निवासी मंगल ऋषि ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। 18 अक्टूबर को उनके निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि कफन और अंतिम संस्कार के लिए जरूरी लकड़ियों का इंतजाम करने के लिए लोगों से चंदा जुटाना पड़ा। इसके बावजूद पर्याप्त लकड़ियां नहीं मिल सकीं और परिजनों को शव को अधजली अवस्था में गड्ढा खोदकर दफनाना पड़ा। इस घटना ने इलाके में गरीबी और आर्थिक लाचारी की गंभीर तस्वीर सामने रखी।
मंगल ऋषि अपने पीछे पत्नी सोनी देवी, बुजुर्ग मां और पांच बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें तीन बेटियां भी शामिल हैं। परिवार के सामने अब बच्चों के भोजन, पढ़ाई और परवरिश की जिम्मेदारी है। कमाने वाले सदस्य की मौत के बाद परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
परिजनों के मुताबिक, वर्षों पहले गंगा कटाव में उनकी जमीन प्रभावित हुई थी। इसके बाद परिवार को अपना पुराना ठिकाना छोड़ना पड़ा। फिलहाल परिवार दूसरे की जमीन पर रहने को मजबूर है। उनके पास न अपनी जमीन है और न ही आय का कोई स्थायी साधन।
मीडिया में खबर सामने आने के बाद स्थानीय मुखिया की ओर से भी राशन सामग्री दी गई थी। अब प्राची सेवा ट्रस्ट की सहायता से परिवार को कुछ राहत मिली है। हालांकि, पांच बच्चों के भविष्य और परिवार की स्थायी जरूरतों को पूरा करना अब भी बड़ी चुनौती है।
परिवार को उम्मीद है कि बिहार सरकार, स्थानीय जनप्रतिनिधि और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव उनकी मदद के लिए आगे आएंगे, ताकि बच्चों की पढ़ाई और परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी हो सकें।