पलामू के हुसैनाबाद में चोरी के 8 मोबाइल और जेवरात बरामद, एक युवक गिरफ्तार; किशोर निरुद्ध

पलामू/झारखंड। पलामू जिले के हुसैनाबाद में पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ मौजूद एक किशोर को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी के आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन, सोने का एक जितिया और चांदी की दो पायल बरामद की हैं। बरामद मोबाइल और जेवरात को बेचने के लिए दोनों कुशानारायणपुर बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि दो युवक चोरी के मोबाइल फोन और जेवरात बेचने के उद्देश्य से कुशानारायणपुर बाजार में पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना पुलिस की टीम सक्रिय हुई और बाजार में छापेमारी की। पुलिस की गाड़ी देखते ही दोनों युवक भागने लगे। हालांकि, पुलिस के जवानों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

 

इसके बाद तलाशी लेने पर उनके पास से आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन, सोने का एक जितिया और चांदी की दो पायल बरामद हुईं। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

5 अक्टूबर की चोरी से जुड़े मिले तीन मोबाइल

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि बरामद आठ मोबाइल फोन में से तीन मोबाइल और चांदी की पायल हुसैनाबाद में 5 अक्टूबर को हुई चोरी की घटना से संबंधित हैं। इस मामले में हुसैनाबाद थाना में कांड संख्या 205/26 दर्ज है। पुलिस अब बरामद अन्य मोबाइल फोन और जेवरात के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है, ताकि चोरी की अन्य घटनाओं से इनके संबंधों का पता लगाया जा सके।

 

गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं, उसके साथ मौजूद किशोर को निरुद्ध किया गया है। पुलिस दोनों से जुड़े मामले की आगे की जांच कर रही है।

 

इस छापेमारी अभियान में हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई संतोष कुमार दास, रामेश्वर बारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

 

रिपोर्ट: सत्यम शुक्ला, पलामू, झारखंड

Related Posts

सिवान में पटाखा बनाने के दौरान भीषण विस्फोट, छह लोगों की मौत की सूचना; गांव में मचा हड़कंप

सिवान: बिहार के सिवान जिले में शुक्रवार को पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना जामो थाना क्षेत्र के आलमापुर गांव की है,…

जामताड़ा: अफजलपुर प्लस टू विद्यालय में पांच नए वर्ग कक्षों का शिलान्यास, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने रखी आधारशिला

नाला विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और पहल की गई है। नाला प्रखंड स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, अफजलपुर में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *