सिवान में पटाखा बनाने के दौरान भीषण विस्फोट, छह लोगों की मौत की सूचना; गांव में मचा हड़कंप

सिवान: बिहार के सिवान जिले में शुक्रवार को पटाखा बनाने के दौरान हुए भीषण विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना जामो थाना क्षेत्र के आलमापुर गांव की है, जहां अमरुद्दीन मियां के घर में पटाखा बनाने के दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस घटना में अमरुद्दीन मियां के परिवार के चार सदस्यों और दो अन्य मजदूरों समेत कुल छह लोगों की मौत की सूचना मिल रही है। हालांकि, मृतकों की कुल संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आलमापुर गांव निवासी अमरुद्दीन मियां के घर में पूर्वजों के जमाने से पटाखे बनाने का काम किया जाता रहा है। शुक्रवार को भी घर में पटाखा बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

Sponsored Advertisement

### घटनास्थल से दो शव निकाले गए

विस्फोट की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। सदर एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता और एसडीपीओ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों की निगरानी में राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। सदर एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि घटनास्थल से अब तक दो शव निकाले जा चुके हैं। अन्य लोगों की तलाश और शवों को निकालने के लिए अभियान जारी है।

### स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटनास्थल पर लगातार विस्फोट होने की सूचना मिल रही है, जिससे बचाव अभियान में परेशानी आ रही है।

### विस्फोट के कारणों का पता लगाने में जुटा प्रशासन

इस घटना के बाद पूरे आलमापुर गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल विस्फोट किस कारण हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। मृतकों की वास्तविक संख्या और संपत्ति को हुए नुकसान का भी आकलन किया जाना बाकी है। प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। राहत एवं बचाव अभियान पूरा होने और जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

सीवान में दर्दनाक सड़क हादसा: धनछुआ पुल के पास पलटा टोटो, मासूम रुद्र कुमार की मौत; पूजा करने जा रहा था परिवार

सीवान। बिहार के सीवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई। धनछुआ पुल के समीप परिवार को लेकर जा रहा…

रोहतास के सिकरिया डैम में MTV Roadies की शूटिंग शुरू, देशभर में दिखेगी बिहार की प्राकृतिक खूबसूरती

रोहतास।बिहार के रोहतास जिले की प्राकृतिक खूबसूरती अब लोकप्रिय रियलिटी शो MTV Roadies के जरिए देशभर के दर्शकों तक पहुंचने का अवसर पा रही है। जिले के सिकरिया डैम में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *