रोहितेश्वर धाम महोत्सव 24 नवंबर को, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हो सकते हैं मुख्य अतिथि

सासाराम। रोहतास जिले के ऐतिहासिक रोहितेश्वर धाम में आगामी 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पहली बार रोहितेश्वर धाम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं। उनके आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह का माहौल है।

स्थानीय विधायक मुरारी प्रसाद गौतम और समाजसेवी राजबली सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की ओर से कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर भरोसा दिलाया गया है। हालांकि, उनके आगमन को लेकर अंतिम पुष्टि का इंतजार है।

Sponsored Advertisement

महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल

रोहितेश्वर धाम महोत्सव के सफल आयोजन और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को आयोजन समिति का एक प्रतिनिधिमंडल रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा से मिला। इस दौरान महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।

समाजसेवी तोराब नियाजी ने बताया कि 24 नवंबर को आयोजित होने वाले महोत्सव को लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है। आयोजन समिति महोत्सव को बेहतर और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की दिशा में काम कर रही है।

आस्था और ऐतिहासिक विरासत को मिलेगी नई पहचान

समाजसेवी तोराब नियाजी और अजय देव ने बताया कि रोहितेश्वर धाम रोहतास जिले ही नहीं, बल्कि देश की प्राचीन ऐतिहासिक धरोहरों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह करोड़ों सनातन धर्मावलंबियों की आस्था का प्रमुख केंद्र भी है।

उन्होंने कहा कि पहली बार आयोजित होने जा रहा यह महोत्सव रोहितेश्वर धाम की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता को व्यापक स्तर पर सामने लाने का अवसर बनेगा। इससे धाम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

आयोजन समिति ने आम लोगों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। समिति का उद्देश्य धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक विरासत और स्थानीय सहभागिता के माध्यम से इस आयोजन को यादगार बनाना है।

Related Posts

भागलपुर में कोसी स्नातक MLC चुनाव के लिए मतदान जारी, 26 केंद्रों पर वोटिंग; DM और SSP ने संभाली कमान

भागलपुर में कोसी स्नातक MLC चुनाव के लिए मतदान जारी, 26 केंद्रों पर वोटिंग; DM और SSP ने संभाली कमान

सारण MLC चुनाव: जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

सारण MLC चुनाव: जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *