जहानाबाद में बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चोरी, परिवार गया था गांव

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के गहने, 45 हजार रुपये नकद और कई घरेलू सामान चोरी कर लिए। घटना नगर थाना क्षेत्र के देवरिया मोहल्ले की है। चोरी के समय मकान में ताला लगा था और परिवार दुर्गा पूजा मनाने अपने पैतृक गांव गया हुआ था। 23 अक्टूबर की सुबह घर लौटने पर चोरी की जानकारी मिली। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घोसी थाना क्षेत्र के भेलई गांव निवासी दिलीप कुमार पिछले सात वर्षों से देवरिया मोहल्ले में मनोज कुमार के मकान में किराए पर रह रहे हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 17 अक्टूबर को वह अपने परिवार के साथ दुर्गा पूजा मनाने गांव गए थे। 23 अक्टूबर की सुबह करीब छह बजे जब वह वापस लौटे, तो मकान के मुख्य गेट का कब्जा उखड़ा हुआ मिला। अंदर जाने पर कमरे का ताला टूटा था और घर में रखे बक्से बिखरे पड़े थे।

Sponsored Advertisement

पीड़ित के मुताबिक, चोर घर से 15 ग्राम की सोने की सिकड़ी, 10 ग्राम का मंगलसूत्र, 10 ग्राम के झुमके, 20 ग्राम का सोने का बाला, चांदी की पायल और करीब 45 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। इसके अलावा टीवी या एलसीडी, मोबाइल फोन, दो गैस सिलेंडर, पीतल के बर्तनों के दो सेट, महंगे कपड़े और साड़ियां भी चोरी कर ली गईं। चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पहले भी हो चुकी है चोरी, लोगों में बढ़ी चिंता

कांग्रेस नेता संजय कुमार यादव ने बताया कि देवरिया मोहल्ले में कुछ दिन पहले भी चोरी की घटना हुई थी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इलाके में नियमित गश्ती बढ़ाने और खोजी कुत्तों की मदद से जांच कराने की मांग की थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार चोरी की घटनाओं से लोग अपने घरों को बंद कर बाहर जाने में भी डर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अब पुलिस जांच के बाद ही चोरी की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा।

Related Posts

भागलपुर में कोसी स्नातक MLC चुनाव के लिए मतदान जारी, 26 केंद्रों पर वोटिंग; DM और SSP ने संभाली कमान

भागलपुर में कोसी स्नातक MLC चुनाव के लिए मतदान जारी, 26 केंद्रों पर वोटिंग; DM और SSP ने संभाली कमान

सारण MLC चुनाव: जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

सारण MLC चुनाव: जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *