24 जून को दूल्हा बनेंगे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप, वाराणसी में अक्षिता राज संग लेंगे सात फेरे


भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज Akash Deep जल्द ही जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। 24 जून को वह उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अक्षिता राज के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। शादी समारोह एक भव्य पांच सितारा होटल में आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्रिकेट, राजनीति, प्रशासन और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार आकाशदीप की शादी रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर गांव निवासी अक्षिता राज से तय हुई है। अक्षिता, अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू जी और रेणु सिंह की पुत्री हैं। दोनों परिवारों की सहमति से यह रिश्ता तय हुआ है और यह पूरी तरह पारंपरिक अरेंज मैरिज है।

अक्षिता राज ने Birla Institute of Technology, Mesra से बीसीए और एमसीए की पढ़ाई पूरी की है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण उन्हें संस्थान में नौकरी का अवसर भी मिला था, लेकिन विवाह की बातचीत आगे बढ़ने के कारण उन्होंने नौकरी जॉइन नहीं की।

शादी की तैयारियां आकाशदीप के पैतृक गांव बड्डी में जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। गांव में उत्सव जैसा माहौल है और रिश्तेदारों व परिचितों के बीच निमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं। आकाशदीप ने बिहार की खेल मंत्री Shreyasi Singh को भी विवाह का निमंत्रण दिया है। वहीं उनकी माता लडुमा देवी ने रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह को भी शादी का कार्ड सौंपा है।

बताया जाता है कि आकाशदीप भगवान शिव के परम भक्त हैं और समय मिलने पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी जाते रहते हैं। उनकी बहन ज्योति सिंह ने पहले ही संकेत दिया था कि उनका विवाह बाबा भोलेनाथ की नगरी वाराणसी में ही होगा।

शादी की खबर सामने आने के बाद प्रशंसकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयों का दौर जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि आकाशदीप ने अपनी मेहनत और संघर्ष से बिहार का नाम रोशन किया है और उनका विवाह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।संवाददाता : विशेष संवाददाता

  • Related Posts

    सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, धनबाद में युवक हिरासत में

    धनबाद। सरकारी विभागों में नौकरी और पदोन्नति दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में धनबाद सदर थाना पुलिस ने बैंक मोड़ निवासी पंकज…

    धनबाद में जमीन कारोबारी को फोन पर जान से मारने की धमकी, सरायढेला पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

    धनबाद। सरायढेला थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी बंटी सिंह को फोन पर कथित तौर पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *