बिहार के सुपौल जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पिपरा थाना क्षेत्र की ठाढ़ी भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में एक बेटे ने अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंची मां के दोनों हाथ भी तोड़ दिए। पुलिस ने मुख्य आरोपी बेटे अहमद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथियों की तलाश जारी है।
रात में हुआ था पिता-पुत्र के बीच विवाद
जानकारी के मुताबिक, मृतक शौकत खान और उनके छोटे बेटे अहमद के बीच रविवार की रात किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी हुई थी। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। लेकिन सोमवार की सुबह करीब चार बजे घर में अचानक चीख-पुकार मच गई।
आरोप है कि अहमद अपने तीन से चार साथियों के साथ घर में घुसा और सो रहे पिता शौकत खान पर लाठियों से हमला कर दिया। पिता को बचाने के लिए उनकी पत्नी अस्करा ने हमलावरों से रहम की गुहार लगाई, लेकिन आरोपियों ने उनकी एक नहीं सुनी।
मां के दोनों हाथ तोड़े, पिता की मौत
आरोप है कि हमलावरों ने अस्करा के साथ भी मारपीट की, जिसमें उनके दोनों हाथ टूट गए। वहीं, गंभीर रूप से घायल शौकत खान को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्मैक की लत और पैसों के विवाद में हत्या का आरोप
मृतक की पत्नी अस्करा के मुताबिक, उनका बेटा अहमद लंबे समय से स्मैक के नशे का आदी है। वह नशीला पदार्थ खरीदने के लिए अक्सर पिता से पैसे मांगता था और इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। अस्करा ने आरोप लगाया कि सोमवार की सुबह भी पैसों के विवाद में उनके बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस की कार्रवाई तेज
घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया है। मुख्य आरोपी अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, उसके फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस घायल महिला का बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
नशे की लत और पैसों के विवाद में वारदात, हमले के दौरान मां के सामने तड़पते रहे पिता