नीरज कुमार को कार्डियक अटैक, मेदांता के ICU में भर्ती; एमएलसी चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल

नालंदा: बिहार में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव से ठीक पहले जदयू के प्रत्याशी नीरज कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, सिवान जिले में पूजा के दौरान उन्हें कार्डियक अटैक आया, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें पटना लाया गया। देर शाम उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि नीरज कुमार पहले से ही हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं। फिलहाल वे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं और डॉक्टरों की टीम उनकी 24 घंटे निगरानी कर रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उनका इलाज जारी है। हालांकि, उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति को लेकर डॉक्टरों की ओर से कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Sponsored Advertisement

चुनाव से पहले स्वास्थ्य संकट

गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को बिहार की आठ सीटों पर एमएलसी चुनाव होना है। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने से जदयू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र इस बार सबसे चर्चित सीटों में शामिल है।

अनंत सिंह के विरोध से बढ़ी सियासी गर्मी

इस चुनाव में मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह का रुख भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अनंत सिंह पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के बजाय जनसुराज समर्थित प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। वे रोड शो के जरिए मतदाताओं से अनुज सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

पार्टी नेतृत्व की ओर से अनंत सिंह को मनाने के लिए दो बार बैठक किए जाने की बात सामने आई, लेकिन वे अपने रुख पर कायम हैं। अनंत सिंह का कहना है कि यह पार्टी का चुनाव नहीं है और वे नीतीश कुमार के साथ हैं, लेकिन नीरज कुमार से नाराज हैं। उन्होंने नीरज कुमार की हार और उनके समर्थित उम्मीदवार की जीत का दावा भी किया है।

एनडीए ने प्रचार में झोंकी ताकत

वहीं, एनडीए की ओर से नीरज कुमार के समर्थन में लगातार प्रचार किया जा रहा है। पार्टी के नेता मतदाताओं से उनके पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। फिलहाल एक तरफ नीरज कुमार का अस्पताल में इलाज जारी है, तो दूसरी तरफ पटना स्नातक सीट पर सियासी मुकाबला लगातार दिलचस्प होता जा रहा है। अब सबकी नजर चुनावी नतीजों और पार्टी नेतृत्व के अगले कदम पर टिकी है।

Related Posts

सुपौल में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, मां के भी तोड़े दोनों हाथ; आरोपी गिरफ्तार

सुपौल में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, मां के भी तोड़े दोनों हाथ; आरोपी गिरफ्तार

गया में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन, नागालैंड के राज्यपाल और बिहार विधानसभा अध्यक्ष हुए शामिल

गया में 2100 कन्याओं का सामूहिक पूजन, नागालैंड के राज्यपाल और बिहार विधानसभा अध्यक्ष हुए शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *