पटना स्नातक चुनाव: डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, नीरज कुमार को लेकर बोले- जमानत जब्त करा देंगे

पटना/नालंदा: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार सिंह के समर्थन में जेडीयू विधायक अनंत सिंह चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। पटना जिले के विभिन्न इलाकों में मतदाताओं से संपर्क कर रहे अनंत सिंह ने अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि इस बार विरोधियों की जमानत जब्त हो जाएगी। साथ ही कहा कि उन्हें युवाओं का पूरा समर्थन मिल रहा है और आशीर्वाद की कोई कमी नहीं है।

निशांत कुमार के प्रचार पर क्या बोले अनंत सिंह?

Sponsored Advertisement

निशांत कुमार के चुनाव प्रचार को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि निशांत कुमार पार्टी के मालिक हैं और वह कहीं भी जाकर प्रचार कर सकते हैं। अगर वह नीरज कुमार के समर्थन में प्रचार करते हैं, तो इसमें कोई गलती नहीं है। हालांकि, अनंत सिंह ने साफ कर दिया कि नीरज कुमार के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नीरज कुमार ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की वजह से वह उनका विरोध कर रहे हैं।

नीरज कुमार पर लगाया गद्दारी का आरोप

अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर गद्दारी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह कल भी पार्टी में थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। हालांकि, नीरज कुमार के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा। वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अनंत सिंह ने कहा कि समय आने पर देखा जाएगा। उन्होंने इस मामले में विस्तार से कुछ भी कहने से परहेज किया।

जीतन राम मांझी के सवाल पर भड़के विधायक

चुनाव प्रचार के दौरान जीतन राम मांझी को लेकर सवाल पूछे जाने पर अनंत सिंह नाराज हो गए। वह सवाल पर भड़कते नजर आए और माइक को गाड़ी से बाहर धकेल दिया। इसके बाद बिना कोई जवाब दिए वह चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए।

गौरतलब है कि अनंत सिंह लगातार नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर प्रचार कर रहे हैं। पार्टी की ओर से कार्रवाई के संकेतों के बावजूद उनका विरोध जारी है। संजय झा के बयान के बाद अनंत सिंह की नाराजगी भी चर्चा में है। अब देखना होगा कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में उनकी यह रणनीति क्या राजनीतिक असर डालती है।

Related Posts

वीटीआर में बाघ की मौत से मचा हड़कंप, बुजुर्ग पर हमला करने के बाद जंगल में मिला शव

वीटीआर में बाघ की मौत से मचा हड़कंप, बुजुर्ग पर हमला करने के बाद जंगल में मिला शव

मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या के बाद बवाल, आधा दर्जन से अधिक घरों में लगाई आग

मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या के बाद बवाल, आधा दर्जन से अधिक घरों में लगाई आग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *