दुर्गा पूजा को लेकर नाला में पुलिस का फ्लैग मार्च, एसडीपीओ किशोर तिर्की ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की

दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जामताड़ा जिले के नाला थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। शुक्रवार को एसडीपीओ किशोर तिर्की के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और सशस्त्र बल के जवानों ने विभिन्न चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

 

Sponsored Advertisement

फ्लैग मार्च की शुरुआत नाला थाना परिसर से हुई। यहां से पुलिस बल पैदल मार्च करते हुए मछलीपट्टी पहुंचा। इसके बाद गोपालपुर होते हुए बजरंगबली चौक तक मार्च निकाला गया। पुलिस टीम ने नेताजी स्टेडियम के रास्ते सड़क पर गश्त करते हुए क्षेत्र का भ्रमण किया। इसके बाद फ्लैग मार्च पुनः नाला थाना परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ।

 

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट

 

दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सतर्क है। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश दिया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

 

एसडीपीओ किशोर तिर्की ने लोगों से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है। सभी लोग मिल-जुलकर पर्व मनाएं और क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।

 

अफवाहों से बचने की अपील

 

पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। साथ ही, किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना को सूचित करने का आग्रह किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

 

फ्लैग मार्च में नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव, एसआई सूचित राणा, एएसआई संजय कुमार गहलोत, एएसआई चंदन कुमार सिंह, निताई दास सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

 

पुलिस प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बनाए रखना और श्रद्धालुओं को बिना किसी परेशानी के पूजा-अर्चना करने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है।

Related Posts

समर एप से होगी कुपोषित बच्चों की पहचान, विश्रामपुर में आंगनबाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण

पलामू, झारखंड। बच्चों में कुपोषण की समय पर पहचान करने और उनके पोषण स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से पलामू जिले के विश्रामपुर प्रखंड में बाल विकास परियोजना के…

जामताड़ा नारायणपुर के झीलूवा के पास पुलिस और परिवहन विभाग का वाहन जांच अभियान, यातायात नियमों के पालन पर जोर

जामताड़ा। जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से पुलिस एवं परिवहन विभाग की ओर से संयुक्त वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *