भागलपुर-नवगछिया के बीच बड़ी राहत, बरारी घाट से शुरू हुई मालवाहक और यात्री जहाज सेवा


विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। लोगों के लिए एकमात्र सहारा छोटी नावें रह गई थीं, जिनसे किसी तरह यात्री इस पार से उस पार पहुंच रहे थे। लेकिन मालवाहक वाहनों को मुंगेर होकर लंबी दूरी तय करनी पड़ रही थी, जिससे समय के साथ-साथ ईंधन की भी अधिक खपत हो रही थी।

इसी समस्या को देखते हुए आज भागलपुर के बरारी घाट, एफएम मॉल के समीप से Ziria Private Limited द्वारा नई मालवाहक और यात्री जहाज सेवा की शुरुआत की गई। यह जहाज बरारी घाट से चलकर जहान्वी चौक तक जाएगा। खास बात यह है कि इस जहाज में मालवाहक वाहनों के साथ-साथ करीब 100 यात्रियों के बैठने की भी व्यवस्था की गई है।

इस सेवा का उद्घाटन आपदा विभाग के एडीएम कुंदन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल सहित कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यवसायी भी मौजूद रहे।

एडीएम कुंदन कुमार ने बताया कि अभी तक छोटे-छोटे नावों के सहारे लोग आवाजाही कर रहे थे, लेकिन मालवाहक वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार Ziria कंपनी को मालवाहक जहाज संचालन की अनुमति दी गई है, जिससे यात्रियों और व्यापार दोनों को राहत मिलेगी।

वहीं जिला परिषद अध्यक्ष विपिन मंडल ने इसे स्वागत योग्य कदम बताते हुए कहा कि विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद नवगछिया से भागलपुर आने वाला कच्चा माल काफी प्रभावित हो गया था। अब इस जहाज सेवा के शुरू होने से व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी और लोगों को भी सफर में सुविधा होगी।

Ziria Private Limited के डायरेक्टर राजशेखर ने बताया कि यह जहाज प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित किया जाएगा। सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा गया है और रात के समय परिचालन बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से लोगों की परेशानियां काफी हद तक कम होंगी और मालवाहक वाहनों को अब मुंगेर होकर लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

Related Posts

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

“पुलिस की गुंडागर्दी पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘नाजी जर्मनी जैसी नहीं बन सकती पुलिस’; तत्काल FIR और CID जांच के आदेश”

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

पटना में STF का बड़ा एक्शन: कुख्यात भू-माफिया संतोष डॉन गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *