जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पहली बार सजा भव्य डांडिया महोत्सव, शिल्पी राघवानी ने बांधा समां

शारदीय नवरात्र के अवसर पर जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पहली बार भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। आस्था, संगीत और मनोरंजन के संगम से पूरा मैदान उत्सव के रंग में सराबोर हो गया। भोजपुरी कलाकार शिल्पी राघवानी की मौजूदगी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। महोत्सव में करीब 500 महिलाओं ने डांडिया नृत्य में हिस्सा लिया, जबकि हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद उठाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता, डीएफओ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके बाद गायिका अर्चना गोस्वामी ने भगवान गणेश की वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। संगीत की मधुर धुनों पर डांडिया नृत्य शुरू होते ही गांधी मैदान का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

Sponsored Advertisement

महोत्सव में भोजपुरी कलाकार शिल्पी राघवानी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम के संयोजक तरुण कुमार गुप्ता ने उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। शिल्पी राघवानी ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों और जामताड़ा के लोगों को इस भव्य कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान ‘आई लव जामताड़ा’ सोशल मीडिया वीडियो प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शमीम अंसारी को 5,100 रुपये, द्वितीय स्थान पर रहे ऋषभ कुमार को 3,100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले नित्यानंद रवानी को 2,100 रुपये के डेमो चेक प्रदान किए गए। वहीं, बेहतर ब्लॉग बनाने के लिए महज पांच वर्ष की बच्ची क्यारा सिंह को भी सम्मानित किया गया।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जामताड़ा की सुंदरता, संस्कृति और सकारात्मक छवि को सोशल मीडिया के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाना तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

नगर अध्यक्ष आशा गुप्ता और कार्यक्रम संयोजक तरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव ने नवरात्र के उत्साह को और बढ़ा दिया। महिलाओं की शानदार भागीदारी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भोजपुरी कलाकार की मौजूदगी ने आयोजन को यादगार बना दिया। गांधी मैदान में पहली बार आयोजित यह महोत्सव जामताड़ा की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

**संवाददाता: संतोष कुमार, जामताड़ा**

Related Posts

जेएनयू प्रोफेसर और कांग्रेस सांसद पर छात्राओं के शोषण के आरोप, जामताड़ा में भाजपा महिला मोर्चा का धरना-प्रदर्शन

**जामताड़ा।** जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर एवं मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर छात्राओं के कथित यौन शोषण के आरोपों को लेकर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा…

जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, फर्जी गैस बिल और क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *