नाली और रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल

बोकारो:
बोकारो के सेक्टर-1बी बीएसटी थाना क्षेत्र स्थित धोबी लाइन अंबेडकर नगर में नाली और रास्ते के विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लंबे समय से चल रहे विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर में नाली और रास्ते को लेकर पहले से तनाव बना हुआ था। बुधवार को दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडों के साथ धारदार भुजली का भी इस्तेमाल किया गया। इससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Sponsored Advertisement

एक पक्ष का आरोप है कि मोहल्ले की टूटी हुई नाली का निर्माण सभी लोगों के सहयोग से कराया गया था। नाली बनने के बाद कुछ लोग उसके ऊपर से जबरन वाहन लेकर गुजरने लगे। इसका विरोध करने पर विवाद शुरू हुआ और बाद में मारपीट की नौबत आ गई।

वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि रास्ते में खटिया लगाकर बैठने का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। उनका आरोप है कि विवाद के दौरान उन पर हमला किया गया, जिससे उनके कई लोग घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बीएसटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी सहयोग किया।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं थी, जबकि घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

  • Related Posts

    समस्तीपुर में 541 लीटर विदेशी शराब बरामद, पुलिस को देखते ही पिकअप छोड़कर फरार हुआ तस्कर

    समस्तीपुर। जिले में शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर…

    शादी के चार महीने बाद शादी की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में सास गिरफ्तार

    सासाराम। रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के पवंरा गांव में शादी के महज चार महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान संझौली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *