जहानाबाद साइबर थाने के इंस्पेक्टर पंकज कुमार सस्पेंड, जांच में गंभीर लापरवाही पर आईजी विकास वैभव का बड़ा एक्शन

गया: बिहार के मगध क्षेत्र में पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए आईजी विकास वैभव ने जहानाबाद साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर पंकज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर मखदुमपुर (टेहटा) थाना कांड संख्या 321/25 और कांड संख्या 437/24 के अनुसंधान में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है। जहानाबाद एसपी की जांच रिपोर्ट और आईजी कार्यालय की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर पंकज कुमार इन दोनों मामलों के तत्कालीन अनुसंधानकर्ता थे। जांच में सामने आया कि उन्होंने गिरफ्तार अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर पूछताछ नहीं की और फरार आरोपियों के खिलाफ समय पर न्यायालय से वारंट लेने के लिए आवेदन भी नहीं दिया। इससे आरोपियों को न्यायालय से लाभ मिलने की स्थिति बन गई।

Sponsored Advertisement

आईजी कार्यालय की समीक्षा में यह भी पाया गया कि अनुसंधान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां स्टेशन डायरी में दर्ज नहीं की गई थीं। रिमांड और जांच की प्रगति से संबंधित कोई स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था, जिससे जांच की पारदर्शिता और गंभीरता पर सवाल उठे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले जहानाबाद एसपी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई। एसपी की रिपोर्ट में अनुसंधान में लापरवाही, उदासीनता, शिथिलता और अनुशासनहीनता का उल्लेख करते हुए निलंबन की अनुशंसा की गई थी। इसके बाद आईजी विकास वैभव ने कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर पंकज कुमार को सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के निर्देश दिए।

आईजी विकास वैभव ने कहा कि अनुसंधान में बरती गई लापरवाही के कारण गंभीर प्रकृति के लूट और डकैती जैसे मामलों में आरोपियों को फायदा मिला, जिससे अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बनी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Related Posts

    पति की मारपीट से प्रताड़ित महिला पहुंची राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यालय, महिला थाना ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

    भागलपुर। घरेलू हिंसा से परेशान एक महिला अपने पिता के साथ शनिवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था के कार्यालय पहुंची और पति द्वारा कथित रूप से की गई मारपीट एवं प्रताड़ना…

    धनबाद में रंजय सिंह हत्याकांड पर फैसला टला, अगली तारीख का ऐलान नहीं; कोर्ट परिसर में रही कड़ी सुरक्षा

    धनबाद: जिले के बहुचर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में शनिवार को आने वाला फैसला टल गया। धनबाद न्यायालय में आज इस मामले में फैसला सुनाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन न्यायालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *