आंसू गैस की चपेट में आए 100 से ज्यादा जवान, मॉक ड्रिल के दौरान बिगड़ी तबीयत

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस-13 (BSAP-13) परिसर में बुधवार को मॉक ड्रिल के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आंसू गैस के गोले दागने के प्रशिक्षण के दौरान अचानक गैस फैलने से बड़ी संख्या में पुलिस जवानों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद प्रभावित जवानों को आनन-फानन में इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, BSAP-13 परिसर में पिछले 11-12 दिनों से प्रशिक्षित और प्रशिक्षु जवानों को एंटी-रायट और आंसू गैस के गोले दागने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। बुधवार को सीनियर अधिकारियों के अभ्यास के दौरान आंसू गैस छोड़ी गई। इसी दौरान एक्सप्लोसिव ब्लास्ट होने के बाद गैस और धुआं आसपास के इलाके में फैल गया।

Sponsored Advertisement

गैस की चपेट में आने से कुछ जवानों को आंख और त्वचा में खुजली, उल्टी, चक्कर और बेचैनी जैसी शिकायत होने लगी। एक साथ कई जवानों की तबीयत बिगड़ने से कैंप में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई एंबुलेंस की मदद से जवानों को बारी-बारी से DMCH पहुंचाया गया।

BSAP-13 के कमांडेंट रवीश कुमार ने बताया कि शुरुआत में पांच जवानों की तबीयत ज्यादा बिगड़ी थी। वहीं, कुछ अन्य पुलिसकर्मियों ने खुजली और हल्की बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें एहतियातन अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।

DMCH में अधीक्षक और डॉक्टरों की टीम ने तुरंत जवानों का इलाज शुरू किया। प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश जवानों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि दो पुलिसकर्मियों को फिलहाल निगरानी में भर्ती रखा गया है। डॉक्टरों और वरिष्ठ अधिकारियों की टीम जवानों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Related Posts

सीतामढ़ी में पुलिस-आपराधियों की मुठभेड़, तीन बदमाश घायल

सीतामढ़ी में पुलिस-आपराधियों की मुठभेड़, तीन बदमाश घायल

17 हजार फीट पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, लखनऊ में कराई गई सुरक्षित लैंडिंग

17 हजार फीट पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, लखनऊ में कराई गई सुरक्षित लैंडिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *