मोतिहारी में युवक की बेरहमी से हत्या, घर से बुलाकर ले गए थे युवक

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में एक युवक की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर में अपराधियों ने एक युवक को उसके घर से बुलाया और फिर उसकी हत्या कर शव को रेतवा नदी किनारे फेंक दिया। मंगलवार सुबह शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान जयसिंहपुर के खिरुआ बाजार निवासी भूलन साह के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात करीब आठ बजे सुनील साह का पुत्र और दो अन्य युवक दीपक को उसके घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। दीपक उनके साथ घर से निकला, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। रात बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग परेशान हो गए।

Sponsored Advertisement

मंगलवार सुबह रेतवा नदी किनारे एक युवक का शव मिलने की खबर मिली। सूचना मिलते ही दीपक के परिजन मौके पर पहुंचे। शव की पहचान दीपक के रूप में हुई। उसके शरीर पर चाकू से किए गए कई गहरे जख्म मिले। मृतक के पिता भूलन साह ने कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि दीपक बेंगलुरु में बोरा का काम करता था।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी दिलीप कुमार, तुरकौलिया थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और दारोगा मनीष राज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। वहीं, मौके से मीट-भूंजा और शराब की खाली पाउच भी मिली है। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि हत्या से पहले दीपक और उसके साथ गए युवकों ने नदी किनारे समय बिताया था या नहीं।

पुलिस के अनुसार, मामले में छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर हत्या की वजह और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट होगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

Related Posts

भागलपुर में सातवें वेतनमान की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन अनशन, नगर निगम प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

भागलपुर। दुर्गापूजा और दशहरा के बीच भागलपुर नगर निगम के सफाई कर्मचारी संघ ने सातवें वेतनमान की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। संघ के पदाधिकारियों का कहना…

विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर भागलपुर में भाजपा का पैदल मार्च, टाउन हॉल से घंटाघर तक दिखा उत्साह

भागलपुर। विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भागलपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *