बेतिया में MDM में चूहा मिलने का आरोप, बच्चों ने फेंकी थालियां; शिक्षक हिरासत में, 11 शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी


बेतिया से स्कूल में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को लेकर हंगामे की खबर सामने आई है। नरकटियागंज नगर के शिवगंज वार्ड नंबर-7 स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय हिंदी में मंगलवार को एमडीएम परोसे जाने के बाद छात्र-छात्राएं भड़क गए। बच्चों ने खाने की गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगाते हुए भोजन करने से इनकार कर दिया और गुस्से में थालियां तक फेंक दीं। मामला बढ़ने पर पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। वहीं, कुछ छात्राओं ने एक शिक्षक पर भी गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।


बताया जा रहा है कि स्कूल में मंगलवार को मध्याह्न भोजन परोसे जाने के बाद बच्चों ने खाने की गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि स्कूल में लगातार घटिया गुणवत्ता का भोजन दिया जा रहा है। बच्चों ने दावा किया कि परोसे गए चावल में चूहा पड़ा हुआ था। इसको लेकर नाराज छात्र-छात्राओं ने खाना खाने से इनकार कर दिया और थालियां फेंककर विरोध जताया।

Sponsored Advertisement

बच्चों का आरोप है कि जब उन्होंने भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की तो उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद स्कूल परिसर में हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आक्रोशित छात्र-छात्राओं को समझाकर शांत कराया।

इसी दौरान कुछ छात्राओं ने विद्यालय के शिक्षक संजय पांडेय पर भी गंभीर आरोप लगाए। छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई।

शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। कुछ छात्रों ने एक शिक्षक की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए थाना लाया गया है।

वहीं, नरकटियागंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के सभी 11 शिक्षकों को हटाने और विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मामले में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की बात कही गई है।

Related Posts

भागलपुर में सातवें वेतनमान की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी संघ का अनिश्चितकालीन अनशन, नगर निगम प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

भागलपुर। दुर्गापूजा और दशहरा के बीच भागलपुर नगर निगम के सफाई कर्मचारी संघ ने सातवें वेतनमान की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। संघ के पदाधिकारियों का कहना…

विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर भागलपुर में भाजपा का पैदल मार्च, टाउन हॉल से घंटाघर तक दिखा उत्साह

भागलपुर। विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भागलपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *