प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सहरसा के खिलाड़ियों ने जीते 10 से अधिक पदक

सहरसा। सहरसा में आयोजित प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल मैदानों पर खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दिनभर अलग-अलग मैदानों पर खेल मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला।

 

Sponsored Advertisement

प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुलिस लाइन मैदान, पटेल मैदान, जिला स्कूल मैदान, इंडोर स्टेडियम, खेल भवन एवं व्यायामशाला में हैंडबॉल, एथलेटिक्स, अंडर-17 वुशु, कराटे, कबड्डी सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया।

 

जिला खेल पदाधिकारी ने विभिन्न खेल मैदानों का भ्रमण कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में हैंडबॉल के अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के साथ-साथ अंडर-14 वर्ग में भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

 

वहीं, कबड्डी और खो-खो सहित अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अलग-अलग आयु वर्ग की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

 

सहरसा के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 से अधिक पदक अपने नाम किए। वहीं वुशु प्रतियोगिता में भी सहरसा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। खिलाड़ियों की उपलब्धि से जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है।

 

प्रतियोगिता का तीसरा दिन भी विभिन्न खेलों के मुकाबलों के साथ जारी रहेगा। तीसरे दिन फुटबॉल, हैंडबॉल, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, योग और बैडमिंटन सहित अन्य खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

 

प्रतियोगिता के सफल संचालन में जिला खेल कार्यालय के कार्यपालक सहायक राहुल कुमार सहित जिले के शारीरिक शिक्षकों और खेल प्रशिक्षकों मनोरंजन सिंह, रोशन कुमार सिंह, धोनी, प्रमोद कुमार झा, शशि भूषण, समी अहमद, नीतीश मिश्रा, महेश कुमार और तुषार कात्यायन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और प्रतियोगिताओं को सुचारू रूप से संचालित करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

Related Posts

रोहतास में तेज रफ्तार ट्रक ने दो स्कूली छात्रों को मारी टक्कर, एक की हालत नाजुक; चार घंटे सड़क जाम

सासाराम। रोहतास जिले के डेहरी-नासरीगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रहे दो छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र…

जमुई में निजी क्लीनिक सील करने पर भड़के डॉक्टर, IMA ने 7 अक्टूबर को 24 घंटे की हड़ताल का किया ऐलान

जमुई, शहर के एक निजी क्लीनिक को जिला प्रशासन द्वारा सील किए जाने के विरोध में जमुई जिले के निजी चिकित्सकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। कार्रवाई के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *