सहरसा में 7 अक्टूबर को जलेगी ‘सेवा ज्योति’, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन

सहरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार, 7 अक्टूबर को सहरसा में ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे पटेल मैदान में आयोजित होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ ‘सेवा ज्योति’ प्रज्वलित की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न सेवा कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजन में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह सहरसा जिला प्रभारी मंत्री मिथिलेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा विधान पार्षद शीला पंडित, पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन, मेयर बैन प्रिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले में ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर पार्टी स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

 

वहीं, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ‘सेवा ज्योति चौक’ का नामकरण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश के सभी प्रशासनिक जिलों में ‘सेवा ज्योति’ प्रज्वलित करने का कार्यक्रम रखा गया है।

 

सहरसा में होने वाले आयोजन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पटेल मैदान में कार्यक्रम की व्यवस्था, लोगों के बैठने और अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पार्टी नेताओं के अनुसार, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

Related Posts

रोहतास में तेज रफ्तार ट्रक ने दो स्कूली छात्रों को मारी टक्कर, एक की हालत नाजुक; चार घंटे सड़क जाम

सासाराम। रोहतास जिले के डेहरी-नासरीगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रहे दो छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र…

जमुई में निजी क्लीनिक सील करने पर भड़के डॉक्टर, IMA ने 7 अक्टूबर को 24 घंटे की हड़ताल का किया ऐलान

जमुई, शहर के एक निजी क्लीनिक को जिला प्रशासन द्वारा सील किए जाने के विरोध में जमुई जिले के निजी चिकित्सकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। कार्रवाई के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *