मोतिहारी में चरस की बड़ी खेप बरामद, नेपाल से बिहार लाई जा रही थी 11.246 किलो मादक पदार्थ


मोतिहारी से बड़ी खबर है, जहां इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रक्सौल के मैत्री ब्रिज पर हुई कार्रवाई के दौरान करीब 11 किलो 246 ग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस और एसएसबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

वीओ:
दरअसल, भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में रक्सौल के मैत्री ब्रिज पर वाहनों की जांच और तलाशी के दौरान एक ई-रिक्शा को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें मादक पदार्थ की बड़ी खेप बरामद हुई।

Sponsored Advertisement

जांच के दौरान बरामद मादक पदार्थ का वजन करीब 11 किलो 246 ग्राम पाया गया। इसे 22 अलग-अलग पैकेट में टेप से लपेटकर रखा गया था। पुलिस के अनुसार, बरामद पदार्थ चरस जैसा मादक पदार्थ है। इसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

संयुक्त कार्रवाई के दौरान नेपाली नागरिक अमर चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी नेपाल से मादक पदार्थ लेकर ई-रिक्शा के जरिए रक्सौल पहुंचा था। इसके बाद इसे बिहार में आगे सप्लाई किए जाने की आशंका है।

फिलहाल हरैया थाना पुलिस और एसएसबी की टीम गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ की इतनी बड़ी खेप किसके लिए लाई गई थी और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था।

साथ ही जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हैं। नेपाल से रक्सौल के रास्ते बिहार में मादक पदार्थ पहुंचाने वाले नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ के बाद तस्करी से जुड़े कई अहम सुराग सामने आ सकते हैं।

Related Posts

मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई विकसित भारत की तस्वीर, सांसद ने विपक्ष पर साधा निशाना

जहानाबाद। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत सोमवार को जहानाबाद स्थित द विंग्स फाउंडेशन एकेडमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अंतर-विद्यालय भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन…

दशहरा, दीपावली और छठ को लेकर महाराजगंज प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले

महाराजगंज/सीवान दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर महाराजगंज अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के संवाद कक्ष में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *