सीवान के दुर्गा मंदिर में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; लाखों के आभूषण बरामद, फरार आरोपी के घर से रिवॉल्वर मिला


सीवान के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के हुलास छपरा गांव स्थित प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर में आभूषण चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर मंदिर से चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। बरामद सामान में मांगटीका, नथिया, मंगलसूत्र और हार शामिल हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।


मंदिर में चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीवान एसपी भारत सोनी ने महाराजगंज एसडीपीओ अमन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया था। टीम ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

Sponsored Advertisement

गिरफ्तार आरोपितों में सुजीत कुमार उर्फ कल्लू, अंकित पांडेय और कमलेश पांडेय समेत चार लोग शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपितों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर मंदिर से चोरी किए गए सभी आभूषण बरामद कर लिए गए।

वहीं, इस कांड में शामिल एक अन्य आरोपित अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में फरार आरोपित के घर की तलाशी ली गई, जहां से एक रिवॉल्वर बरामद हुआ। पुलिस हथियार को भी जांच के दायरे में लेकर यह पता लगाने में जुटी है कि इसे किस उद्देश्य से रखा गया था और क्या इसका इस्तेमाल किसी आपराधिक गतिविधि में हुआ है।

महाराजगंज एसडीपीओ अमन ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। वहीं, फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।

Related Posts

मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने दिखाई विकसित भारत की तस्वीर, सांसद ने विपक्ष पर साधा निशाना

जहानाबाद। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत सोमवार को जहानाबाद स्थित द विंग्स फाउंडेशन एकेडमी में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अंतर-विद्यालय भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन…

दशहरा, दीपावली और छठ को लेकर महाराजगंज प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले

महाराजगंज/सीवान दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर महाराजगंज अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के संवाद कक्ष में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *