नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी फाइनेंस कंपनी का भंडाफोड़, महिला समेत पांच गिरफ्तार


भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फर्जी फाइनेंस कंपनी के नाम पर महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह मात्र 10 हजार रुपये जमा करने पर 12 घंटे के भीतर दो लाख रुपये का व्यवसायिक ऋण उपलब्ध कराने का झांसा देकर महिलाओं को अपना शिकार बना रहा था।


नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 7 जून को सोनी देवी ने साइबर थाना नवगछिया में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित संतोष धर्मकांटा के समीप एक अर्धनिर्मित भवन में संचालित आईबीएल फाइनेंस लिमिटेड नामक संस्था महिलाओं को आसान ऋण दिलाने का प्रलोभन दे रही थी। कंपनी के प्रतिनिधि 10 हजार रुपये जमा कराने के बाद 12 घंटे के भीतर दो लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराने का दावा करते थे।


झांसे में आकर 22 से अधिक महिलाओं ने कंपनी में राशि जमा कर दी। जांच के दौरान यह भी पता चला कि 100 से अधिक महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने सहरसा और मधेपुरा जिले के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार आरोपितों में कटिहार जिले के संतोष कुमार, मधेपुरा के रतन कुमार, पूर्णिया के सुशांत कुमार, मधेपुरा के लक्की कुमार तथा उषा देवी शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से आठ मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड, एक स्कैनर, 10 हजार रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

Sponsored Advertisement
11:11 Cafe & Restaurant Advertisement


पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे पिछले आठ-नौ दिनों से नवगछिया क्षेत्र में सक्रिय थे और महिलाओं को ऋण दिलाने के नाम पर पैसे वसूल रहे थे। साइबर थाना नवगछिया में कांड संख्या 27/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य फरार आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Related Posts

बेतिया के मीना बाजार में बुलडोजर कार्रवाई से बवाल, 85 दुकानों पर चला प्रशासन का अभियान, व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध

बेतिया के मीना बाजार में बुलडोजर कार्रवाई से बवाल, 85 दुकानों पर चला प्रशासन का अभियान, व्यापारियों ने किया जोरदार विरोध

31 साल बाद घर लौटा बेटा: गया में ‘मृत’ मान चुके परिवार के लिए चमत्कार बना साधु शर्मा का लौटना

31 साल बाद घर लौटा बेटा: गया में ‘मृत’ मान चुके परिवार के लिए चमत्कार बना साधु शर्मा का लौटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *