बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 2025-26 के तहत पूर्वी क्षेत्र भागलपुर के 27 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। समारोह समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि विवेक कुमार ने चयनित अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर बांका, भागलपुर और नवगछिया जिले के अधिकारी मौजूद रहे। आईजी ने कहा कि यह सम्मान उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय कार्यों के लिए दिया गया है। उन्होंने सभी सम्मानित पदाधिकारियों से भविष्य में भी इसी समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।
समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर प्रमोद कुमार, नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार सहित टीएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
नवगछिया से पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, ओमप्रकाश, रवि शंकर सिंह, मिथिलेश कुमार, अमित कुमार, रवि कुमार पाल, सूरज कुमार सिंह, अश्विनी सिंह, सुजीत सिंह, मुकेश शर्मा, शैलेश कुमार, राजेश कुमार और सुनील कुमार को सम्मानित किया गया। बांका जिले से राकेश कुमार, राजेश कुमार, विकास कुमार और सुनील कुमार को उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया।
भागलपुर जिले से राकेश कुमार, राजीव रंजन सिंह, रंजीत कुमार, दीपक पासवान, जितेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
आईजी विवेक कुमार ने कहा कि ऐसे पुरस्कार पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाते हैं और बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील करते हुए पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया।
