बेतिया में छठ घाटों की सफाई के लिए नगर निगम ने झोंकी ताकत, कई शिफ्ट में चल रहा अभियान; पहुंच पथ से लेकर बिजली व्यवस्था तक दुरुस्त करने के निर्देश

बेतिया। पश्चिम चंपारण के बेतिया से बड़ी खबर है, जहां लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहरी क्षेत्र के सभी छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर नगर निगम की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। महापर्व में अब कम समय शेष रहने के कारण प्रमुख छठ घाटों पर कई शिफ्ट में सफाई का काम कराया जा रहा है।

नगर निगम की टीम घाटों पर पसरी गंदगी को हटाने में जुटी है। वहीं, मिनी पोकलेन मशीन की मदद से छठ घाटों के पानी के अंदर जमा कचरे को भी बाहर निकाला जा रहा है, ताकि घाटों का पानी स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाया जा सके। सफाईकर्मी घाट परिसर के साथ आसपास के क्षेत्रों की भी सफाई कर रहे हैं।

Sponsored Advertisement

इस संबंध में महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी घाटों की सफाई युद्धस्तर पर कराई जा रही है। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की विशेष सफाई के साथ उन्हें मोटरेबल बनाया जा रहा है, ताकि व्रतियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

इसी क्रम में महापौर ने दुर्गाबाग छठ घाट पर चल रहे सफाई और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट परिसर और आसपास बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। नगर निगम के बिजली कर्मियों को स्ट्रीट लाइटों में आने वाली खराबियों को जल्द दूर करने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने को कहा गया है।

महापौर ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घाटों पर लगे बिजली के सभी पोलों की अर्थिंग व्यवस्था की जांच कराने का भी निर्देश दिया है, ताकि छठ के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका न रहे।

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि छठ महापर्व से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सफाई, रास्तों की मरम्मत, रोशनी और बिजली सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Related Posts

गया में विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड का खुलासा, दो लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

गया में विकास मित्र शंकर मांझी हत्याकांड का खुलासा, दो लाख की सुपारी देकर कराई गई थी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

मधुबनी में ASI की गोली से मौत के बाद बवाल, आक्रोशित महिला ने पकड़ा डीएम का कॉलर; 500 से अधिक पुलिस जवान तैनात

मधुबनी में ASI की गोली से मौत के बाद बवाल, आक्रोशित महिला ने पकड़ा डीएम का कॉलर; 500 से अधिक पुलिस जवान तैनात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *