भागलपुर। भागलपुर में कल्याण ज्वेलर्स की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस खास मौके पर शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। दूसरी वर्षगांठ के जश्न के साथ नए सिल्वर काउंटर की ग्रैंड ओपनिंग भी की गई। इस नई शुरुआत से अब ग्राहकों को सोने और हीरे के आभूषणों के साथ-साथ चांदी की ज्वेलरी और सिक्कों की खरीदारी के लिए भी बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे।
कल्याण ज्वेलर्स की दूसरी वर्षगांठ को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह नजर आया। सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग शोरूम पहुंचे। इस अवसर पर ग्राहकों को आकर्षक ऑफर्स और विशेष डील्स का लाभ भी मिल रहा है। वर्षगांठ के जश्न और सिल्वर काउंटर की शुरुआत ने इस आयोजन को और खास बना दिया।
इस मौके पर कल्याण ज्वेलर्स से जुड़े विशाल आनंद ने कहा कि भागलपुर में कल्याण ज्वेलर्स के दो साल बेमिसाल रहे हैं। इन दो वर्षों में शहर के लोगों ने जिस तरह से प्यार, विश्वास और सहयोग दिया है, वह उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी लोगों के स्नेह और भरोसे के लिए वे तहे दिल से धन्यवाद देते हैं।
विशाल आनंद ने बताया कि ग्राहकों की जरूरतों और उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर नए सिल्वर काउंटर की शुरुआत की गई है। अब यहां गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी के साथ-साथ चांदी के आभूषणों की विभिन्न रेंज और चांदी के सिक्के भी उपलब्ध होंगे। इससे ग्राहकों को एक ही छत के नीचे अपनी पसंद के आभूषण चुनने और खरीदारी करने की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही किसी भी प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पूंजी होती है। कल्याण ज्वेलर्स इसी विश्वास को बनाए रखते हुए आगे भी बेहतर गुणवत्ता और ग्राहकों को संतोषजनक सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
दूसरी वर्षगांठ के मौके पर ग्राहकों की मौजूदगी और खरीदारी के प्रति उत्साह ने आयोजन को खास बना दिया। सिल्वर काउंटर की शुरुआत के साथ कल्याण ज्वेलर्स ने भागलपुर के ग्राहकों के लिए अपने आभूषणों की रेंज का विस्तार किया है।





