रक्सौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 करोड़ की चरस जैसी मादक पदार्थ बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण: बिहार में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 1 किलो 806 ग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक नई स्कॉर्पियो गाड़ी, दो मोबाइल फोन और सोने जैसी धातु का एक लॉकेट भी बरामद किया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर की गई। गुप्त सूचना मिलने के बाद रक्सौल पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद हुआ और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

लखनऊ से नेपाल ले जाया जा रहा था मादक पदार्थ

 

रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान 1 किलो 806 ग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मादक पदार्थ को लखनऊ से नेपाल ले जाया जा रहा था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ रुपये आंकी गई है।

 

उन्होंने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था, इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी और इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

मोतिहारी में किराना गोदाम चोरी कांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार; 540 लीटर धारा और सोयाबीन तेल बरामद

  मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में नगर थाना पुलिस ने किराना गोदाम में हुई चोरी की घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने…

मेदिनीनगर के नर्सिंग होम में प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

मेदिनीनगर स्थित जीवन ज्योति नर्सिंग होम में ऑपरेशन से प्रसव के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *