पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में मारपीट, ताबड़तोड़ गोलीबारी में युवक घायल

पटना: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के बाद ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू हो गई। रजिस्ट्री ऑफिस के पास हुई इस घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल तकियापर पुलिस चौकी से महज एक हजार मीटर की दूरी पर है।

घायल युवक की पहचान चित्रकूट नगर रोड नंबर चार निवासी मुन्ना राम के पुत्र सागर कुमार के रूप में हुई है। गोली उसके बाएं हाथ में लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया।

Sponsored Advertisement

दोस्त को पिटता देख बीच-बचाव करने पहुंचा युवक

घायल सागर कुमार के अनुसार, रजिस्ट्री ऑफिस के पास मूर्ति विसर्जन को लेकर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान दो से तीन युवक उसके दोस्त अमर के साथ मारपीट करने लगे। दोस्त को पिटता देख सागर बीच-बचाव करने पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने पिस्तौल निकालकर उस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

सागर ने बताया कि एक गोली उसके बाएं हाथ में लगी, जबकि दूसरी गोली उसकी कनपटी के पास से गुजर गई। गोली से बचने के लिए वह नीचे झुक गया था। इसके बाद घटनास्थल पर भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। सागर ने कहा कि उसके दोस्त अमर के साथ किस बात को लेकर विवाद हुआ था, इसकी उसे जानकारी नहीं है।

स्मैक को लेकर विवाद की भी चर्चा

घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि दोनों गुटों के बीच स्मैक को लेकर भी विवाद चल रहा था। हालांकि, गोलीबारी की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस इस मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से दो खोखे बरामद किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि दो गुटों के बीच मारपीट और गोलीबारी में एक युवक घायल हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।

Related Posts

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर पूर्वी चंपारण प्रशासन अलर्ट, 27 प्रखंडों में मतदान शुरू

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शुक्रवार सुबह से जिले के सभी 27 प्रखंडों में बनाए गए मतदान…

नालंदा में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान शुरू, 57 केंद्रों पर 34,608 मतदाता करेंगे मतदान

बिहार के नालंदा जिले में शुक्रवार सुबह आठ बजे से शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान शुरू हो गया है। जिले के कुल 57 मतदान केंद्रों पर वोटिंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *