पलामू में वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, नंबर प्लेट हटाई गईं दो चोरी की बाइक बरामद

पलामू पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा थाना क्षेत्र निवासी बिट्टू कुमार (20 वर्ष) और अभिषेक कुमार सिंह (22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से नंबर प्लेट हटाई गईं दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 15 अक्टूबर 2026 को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में बराही धाम जाने वाले मुख्य द्वार के पास वाहन जांच के दौरान की गई। जांच के दौरान पुलिस बल को देखकर मोटरसाइकिल सवार दो युवक तेजी से भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों का पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया।

 

पूछताछ के दौरान दोनों युवक मोटरसाइकिलों से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे चोरी की मोटरसाइकिलों पर सवार होकर जपला में मेला घूमने जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

 

### दो मोटरसाइकिलें बरामद

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्प्लेंडर प्लस और एक स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों वाहनों की नंबर प्लेट हटाई गई थी। वहीं, स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल में बदलाव किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने दोनों वाहनों के इंजन और चेचिस नंबर दर्ज कर आगे की जांच शुरू की है।

 

पलामू पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पुरानी मोटरसाइकिल खरीदते समय उसके पंजीकरण, वैध कागजात और अन्य जरूरी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या चोरी के वाहन की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना को सूचित करें।

 

### छापेमारी दल में ये पुलिसकर्मी शामिल

 

इस कार्रवाई में हुसैनाबाद थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विमल कुमार, संतोष कुमार दास, छत्रधारी कुमार और हुसैनाबाद थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

 

**संवाददाता – सत्यम शुक्ला की रिपोर्ट**

**लोकेशन – पलामू, झारखंड**

Related Posts

नवगछिया में बकाया मजदूरी मांगने पर पत्रकार की धौंस दिखाने का आरोप, रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र में बकाया मजदूरी मांगने पर कथित रूप से धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में ज्ञानोदय आवास विद्यालय…

श्रद्धांजलि का अनोखा अंदाज! नाला के बानेश्वर पाल ने सिर मुंडवाकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, बोले- वह पूरे झारखंड की माता थीं

जामताड़ा में रूपी सोरेन के निधन से शोकाकुल बानेश्वर पाल ने जताया सम्मान, रविवार को शिवू सोरेन चौक पर होगा श्राद्ध कर्म और भोजन वितरण   Sponsored Advertisement **जामताड़ा। संतोष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *