सीवान में नवरात्र चेकिंग के नाम पर ठगी, व्यक्ति से करीब एक लाख रुपये लेकर फरार हुए ठग

सीवन। बिहार के सीवान में नवरात्र के नाम पर चेकिंग का झांसा देकर एक व्यक्ति से करीब एक लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ के पास कुछ युवकों ने बाजार करने पहुंचे व्यक्ति को रोककर खुद को चेकिंग करने वाला बताया। इसके बाद जांच के बहाने उससे रुपये निकलवाए और बदले में कागज का बंडल थमाकर मौके से फरार हो गए। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Sponsored Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, पतार निवासी शंभू जी शनिवार को बाजार करने के लिए सीवान पहुंचे थे। इसी दौरान बबुनिया मोड़ के पास कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। युवकों ने नवरात्र को लेकर चेकिंग किए जाने की बात कही और उनसे पूछा कि उनके पास कितने रुपये हैं। इसके बाद आरोपियों ने जांच के नाम पर उनसे पैसे निकालने को कहा।

 

रुपये लेकर थमाया कागज का बंडल

 

युवकों की बातों में आकर शंभू जी ने अपने पास रखे रुपये निकालकर उन्हें दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें कागज का एक बंडल थमा दिया। साथ ही भीड़भाड़ का हवाला देते हुए जल्द वहां से निकल जाने को कहा। आरोपियों की बात मानकर पीड़ित वहां से आगे बढ़ गए।

 

कुछ दूर जाने के बाद जब उन्होंने बंडल खोलकर देखा, तो उसमें रुपये की जगह कागज भरे हुए थे। यह देखकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इस तरह वह करीब एक लाख रुपये गंवा बैठे।

 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

 

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान करने के लिए घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ठगी में शामिल युवक कौन थे और घटना को किस तरह अंजाम दिया गया। फिलहाल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर जांच जारी है।

 

इस घटना के बाद बाजार आने-जाने वाले लोगों से अपील की जा रही है कि किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने रुपये न निकालें और चेकिंग के नाम पर संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Related Posts

नवगछिया में बकाया मजदूरी मांगने पर पत्रकार की धौंस दिखाने का आरोप, रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र में बकाया मजदूरी मांगने पर कथित रूप से धमकी देने का मामला सामने आया है। इस मामले में ज्ञानोदय आवास विद्यालय…

दुर्गापूजा को लेकर कोईलवर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने में जुटा प्रशासन

।कोईलवर। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए भोजपुर जिले के कोईलवर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *