सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में नवरात्र की धूम, छात्र-छात्राओं ने नृत्य से मां दुर्गा की महिमा का किया गुणगान

जामताड़ा के सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में शारदीय नवरात्र के अवसर पर विशेष प्रातःकालीन सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भक्ति गीत, महिषासुर मर्दिनी नृत्य और डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियों से भक्तिमय माहौल बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मां दुर्गा की आराधना में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Sponsored Advertisement

दुर्गा स्तुति भजन ‘जय जय भैरवी असुर भयाउनी’ की प्रस्तुति आकांक्षा शर्मा, अंजना माजी, पूजा मंडल, आर्ची रानी, ऋषिता मिश्रा, कुमार सार्थक और सोनाक्षी ने दी। वहीं, कक्षा पहली की छात्रा प्रीति स्मिता और यूकेजी की छात्रा सानवी ने एकल महिषासुर मर्दिनी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

इसके अलावा रितिका कुमारी, इशिका रानी, सिमरन, स्नेहा, आरवी, डॉली, खुशी, सुप्रिया, नूपुर, आध्या, प्राप्ति, साक्षी और रेश्मा ने डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने नवरात्र के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने कहा कि मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। उन्होंने पाप और असुरों का नाश कर देवताओं को निर्भय बनाने के लिए नौ रूप धारण किए और नारी शक्ति का परिचय दिया।

उन्होंने कहा कि आज भी समाज में अनेक महिषासुर और रक्तबीज मौजूद हैं। ऐसे में बुराइयों का संहार कर समाज को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भयमुक्त बनाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में संगीत संयोजन स्नेह प्रभात दूबे ने किया, जबकि नृत्य निर्देशन की जिम्मेदारी बन्नोश्री सरकार ने निभाई। पूरे आयोजन में भक्ति, संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश देखने को मिला।

संवाददाता : जामताड़ा।

Related Posts

विश्व हाथ धुलाई दिवस पर नारायणपुर में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को स्वच्छता का दिया गया संदेश

विश्व हाथ धुलाई दिवस पर नारायणपुर में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों को स्वच्छता का दिया गया संदेश

बीएसएस महिला महाविद्यालय में हड़ताल, छह महीने से वेतन नहीं मिलने पर धरने पर बैठे कर्मचारी, डांडिया रद्द होने से छात्राओं में रोष

बीएसएस महिला महाविद्यालय में हड़ताल, छह महीने से वेतन नहीं मिलने पर धरने पर बैठे कर्मचारी, डांडिया रद्द होने से छात्राओं में रोष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *