गोपालगंज में गैस सिलेंडर से भीषण हादसा, 17 लोग झुलसे; दो की हालत नाजुक

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में गैस सिलेंडर से लगी आग में 17 लोगों के झुलसने की सूचना है। हादसे में कई बच्चे भी शामिल हैं। झुलसे लोगों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रेफर किया गया है। हालांकि, घायलों की कुल संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।
गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव से आग लग गई। बताया जा रहा है कि सिंघासन मांझी के घर में खाना बनाने के दौरान पहले सिलेंडर की गैस खत्म हो गई थी। इसके बाद घर की महिलाएं दूसरे सिलेंडर में रेगुलेटर लगाने के लिए कैप हटाने लगीं। इसी दौरान तेजी से गैस का रिसाव होने लगा। तभी घर में पूजा के लिए जल रहे दीपक की वजह से गैस ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग फैल गई।

Sponsored Advertisement

अचानक लगी आग की चपेट में घर के सदस्य आ गए। एक-दूसरे को बचाने और गैस बंद करने की कोशिश में कई लोग झुलस गए। घर में मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर के सदस्यों को बचाने की कोशिश में पड़ोसी भी इसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया।

घटना के संबंध में पीड़िता संध्या देवी ने बताया कि शाम के समय पूजा के लिए दीपक जलाने के बाद वह गैस सिलेंडर लगाने गई थीं। इसी दौरान अचानक गैस तेजी से लीक होने लगी। गैस पूरे घर में फैल गई और जलते दीपक के संपर्क में आते ही आग लग गई। वहीं, घर की अन्य सदस्य पिंकी कुमारी ने बताया कि खाना बनाने के लिए गैस जोड़ने के दौरान यह हादसा हुआ। गैस बंद करने के लिए अंदर गए लोग भी आग की चपेट में आकर झुलस गए।

हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पूरे सफियाबाद गांव में दहशत का माहौल है।

Related Posts

गयाजी में अनोखी भक्ति: सीने पर नौ कलश धारण कर शंकर कुमार कर रहे साधना, विश्व शांति की कामना

गयाजी में अनोखी भक्ति: सीने पर नौ कलश धारण कर शंकर कुमार कर रहे साधना, विश्व शांति की कामना

भागलपुर में कुख्यात खोखा सिंह के बेटे की गोली मारकर हत्या, पांच साल पहले पिता की भी हुई थी हत्या

भागलपुर में कुख्यात खोखा सिंह के बेटे की गोली मारकर हत्या, पांच साल पहले पिता की भी हुई थी हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *