बिहार की कहानियों को बड़े पर्दे पर लाना चाहता हूं, पटना पहुंचे अभिनेता गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय

पटना: बॉलीवुड अभिनेता गुरमीत चौधरी और अभिनेत्री ईशा मालवीय अपनी आगामी हिंदी फिल्म ‘तुम मेरे हो’ के प्रमोशन के लिए सोमवार को पटना पहुंचे। इस दौरान फिल्म की निर्माता आरती सिंह और देबिना बनर्जी भी मौजूद रहीं। फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेता गुरमीत चौधरी ने हिंदी फिल्मों में बिहार की छवि को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में अक्सर बिहार को अपराध से जोड़कर दिखाया जाता है, जबकि राज्य की वास्तविकता इससे काफी अलग है। बिहार में खूबसूरत जगहों के साथ कई ऐसी कहानियां हैं, जिन्हें बड़े पर्दे पर दिखाने की जरूरत है।

Sponsored Advertisement

गुरमीत ने कहा कि पटना आना उनके लिए हमेशा खास होता है। बिहार से उनका भावनात्मक जुड़ाव है और यहां के लोगों का प्यार उन्हें प्रेरित करता है। अपनी फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत पटना से करना उनके लिए खुशी की बात है। उन्होंने भविष्य में बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित प्रेम कहानी बनाने की इच्छा भी जताई।

फिल्म निर्माण की संभावनाएं बढ़ रहीं

गुरमीत चौधरी ने बिहार में फिल्म निर्माण और शूटिंग की संभावनाओं को लेकर भी सकारात्मक बातें कहीं। उन्होंने कहा कि राज्य में कई लोकेशन विकसित किए गए हैं, जो फिल्म शूटिंग के लिहाज से उपयोगी हो सकते हैं। पटना एयरपोर्ट के टर्मिनल की खूबसूरती का भी उन्होंने जिक्र किया। अभिनेता ने उम्मीद जताई कि दर्शक उनकी फिल्म को पसंद करेंगे।

ईशा मालवीय ने साझा किया अनुभव

वहीं, अभिनेत्री ईशा मालवीय ने पटना पहुंचने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ‘तुम मेरे हो’ उनके लिए बेहद खास फिल्म है। यह एक टिपिकल लव स्टोरी है और पूरी टीम ने इसके लिए काफी मेहनत की है। ईशा ने कहा कि बिना किसी गॉडफादर के फिल्म इंडस्ट्री में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर अपनी जगह बनाना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने बिहार को खूबसूरत बताते हुए भविष्य में यहां शूटिंग करने की इच्छा जताई।

बिहार की कहानियों पर फिल्म बनाने की तैयारी

फिल्म की निर्माता आरती सिंह ने कहा कि बिहार में कहानियों की कमी नहीं है। उनकी कोशिश होगी कि आने वाले समय में स्थानीय कहानियों और बिहार की पृष्ठभूमि पर अच्छी फिल्में बनाई जाएं। साथ ही, बिहार के कलाकारों को भी बेहतर अवसर दिए जाएं।

Related Posts

सहरसा में नवरात्र के तीसरे दिन अग्निशमन विभाग का निरीक्षण, पूजा पंडालों को सुरक्षा निर्देश

नवरात्र और दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सहरसा जिला प्रशासन सतर्क है। पूजा पंडालों और मेले में आगजनी की घटनाओं को रोकने तथा आपात…

सहरसा में खाद्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायरी दूध, चिकन और पनीर जब्त कर किए गए नष्ट

बिहार के सहरसा में आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी और एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *