बिहार के गयाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मोबाइल फोन को लेकर महिला यात्री और विमान के क्रू मेंबर के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि उड़ान भरने की तैयारी कर रहे विमान को रनवे की ओर से वापस पार्किंग एरिया में लाना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम के कारण इंडिगो की फ्लाइट करीब 30 मिनट की देरी से कोलकाता के लिए रवाना हुई। वहीं, एयरलाइंस की शिकायत पर महिला यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। दरअसल, महिला यात्री आशा राजेंद्र कृष्णमूर्ति गया से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सवार हुई थीं। उन्हें कोलकाता से आगे दुबई जाना था। बोर्डिंग पूरी होने और विमान का दरवाजा बंद होने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनका मोबाइल फोन एयरपोर्ट टर्मिनल में छूट गया है। इसके बाद उन्होंने फ्लाइट रुकवाने और मोबाइल फोन तलाश कर मंगवाने की मांग की। इसी बात को लेकर उनकी क्रू मेंबर के साथ कहासुनी शुरू हो गई।
दरअसल, महिला यात्री आशा राजेंद्र कृष्णमूर्ति गया से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में सवार हुई थीं। उन्हें कोलकाता से आगे दुबई जाना था। बोर्डिंग पूरी होने और विमान का दरवाजा बंद होने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनका मोबाइल फोन एयरपोर्ट टर्मिनल में छूट गया है। इसके बाद उन्होंने फ्लाइट रुकवाने और मोबाइल फोन तलाश कर मंगवाने की मांग की। इसी बात को लेकर उनकी क्रू मेंबर के साथ कहासुनी शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी और विमान को वापस पार्किंग एरिया में लाया गया। इसके बाद सीट नंबर 17सी पर बैठी महिला यात्री को विमान से उतारा गया। मौके पर पहुंचे सीआईएसएफ के जवानों ने महिला को अपने कब्जे में लिया। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें मगध मेडिकल थाने की पुलिस को सौंप दिया गया।इस मामले में इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर विश्व रंजन राणा ने महिला यात्री के खिलाफ क्रू मेंबर के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
इस मामले में इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर विश्व रंजन राणा ने महिला यात्री के खिलाफ क्रू मेंबर के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
गयाजी एयरपोर्ट के डायरेक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि महिला यात्री और क्रू मेंबर के बीच हुई नोकझोंक के कारण विमान कोलकाता के लिए 30 मिनट की देरी से रवाना हुआ। उन्होंने कहा कि मामले को तुरंत शांत करा लिया गया था और नियमों के अनुसार महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
फिलहाल, पुलिस शिकायत के आधार पर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मोबाइल फोन छूटने से शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है।








