भागलपुर में विद्यामंदिर क्लासेज का विस्तार, JEE-NEET की तैयारी के लिए स्थानीय छात्रों को मिलेगा बेहतर मार्गदर्शन

भागलपुर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में शामिल विद्यामंदिर क्लासेज ने भागलपुर में अपने नए केंद्र का सॉफ्ट लॉन्च किया है। वेस्ट मनाली चौक स्थित इस केंद्र की शुरुआत से भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन मिल सकेगा।

 

Sponsored Advertisement

विद्यामंदिर क्लासेज की स्थापना वर्ष 1986 में आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्रों बृज मोहन, श्याम मोहन और मनमोहन ने की थी। चार दशकों से अधिक के शैक्षणिक अनुभव के साथ संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। संस्थान के अनुसार, उसके पूर्व छात्रों में 18,500 से अधिक आईआईटीयन शामिल हैं।

 

फाउंडेशन, JEE और NEET की होगी तैयारी

 

भागलपुर केंद्र पर विद्यार्थियों के लिए फाउंडेशन, जेईई और नीट की तैयारी से संबंधित कार्यक्रम उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को शुरुआती स्तर से ही व्यवस्थित अध्ययन, विषयों की बेहतर समझ और प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप तैयारी का अवसर देना है। इससे स्थानीय विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर रहने की जरूरत कम हो सकती है।

 

इस केंद्र की शुरुआत उद्यमी मनीषा भारती के साथ साझेदारी में की गई है। संस्थान का लक्ष्य क्षेत्र के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयुक्त वातावरण पहुंचाना है।

 

प्रतिभा छोटे शहरों तक सीमित नहीं: भूपेंद्र ठाकुर

 

लॉन्च कार्यक्रम के अवसर पर वीएमसी डिवीजन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रतिभा कभी बड़े शहरों तक सीमित नहीं रही है। सही मार्गदर्शन, अनुशासन और सहयोग मिलने पर विद्यार्थी उल्लेखनीय सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भागलपुर में केंद्र शुरू करने का उद्देश्य स्थानीय विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

 

कार्यक्रम में वीएमसी भागलपुर की निदेशक मनीषा भारती, संस्थान की कॉरपोरेट टीम, केंद्र के सदस्य और शहर की कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

 

केंद्र का पता: विद्यामंदिर क्लासेज, मनाली चौक से आदमपुर जाने वाली मुख्य सड़क, भागलपुर, बिहार-812001।

 

संपर्क नंबर: 87967 23899

 

प्रवेश और पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारी के लिए विद्यार्थी एवं अभिभावक केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं या संस्थान की वेबसाइट www.vidyamandir.com पर जा सकते हैं।

Related Posts

भागलपुर के राघोपुर में गंगा का कहर, 50 घर नदी में समाए; आशियाना उजड़ने पर रो पड़े ग्रामीण

भागलपुर: जिले के राघोपुर काजीकोरिया में गंगा नदी का कटाव लगातार भयावह होता जा रहा है। महादेवपुर घाट के समीप ब्रह्म बाबा स्थान के पास करीब 125 मीटर तक तटबंध…

भागलपुर में पुलिस की कार्रवाई, छह जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

भागलपुर: शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भागलपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में आदमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *