जामताड़ा में फर्जी कस्टमर केयर नंबर से ठगी करने वाले 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4 मोबाइल और 6 सिम बरामद

जामताड़ा: जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नारायणपुर थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपियों पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर के जरिए लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी करने का आरोप है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरलीपहाड़ी से ईदगाह मोड़ जाने वाली पक्की सड़क के उत्तर फुलझरिया स्थित पानी टंकी के पास बांस झाड़ में कुछ साइबर अपराधी छिपकर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक साइबर अपराध अमित रविदास के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

 

छापेमारी दल में पु०नि० सह थाना प्रभारी राजेश मंडल, पु०नि० गुलशन कुमार सिंह और पु०अ०नि० हीरालाल महतो शामिल थे। टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर छापेमारी की और मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के बन्दरचुआ गांव निवासी आरिफ अंसारी, उम्र 28 वर्ष, शाहजहाँ अंसारी, उम्र 40 वर्ष और जिसान अंसारी, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड जब्त किए हैं। इस मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 65/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गूगल पर विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों, ई-पेमेंट कंपनियों और उपभोक्ता सामग्री से जुड़ी कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर के रूप में फर्जी मोबाइल नंबर डालते थे। ग्राहक जब अपनी समस्या के समाधान के लिए इन नंबरों पर कॉल करता था, तो आरोपी मदद करने के नाम पर उसके मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाते थे।

 

इसके बाद मोबाइल की गतिविधियों और बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर खाते से पैसे निकालने की कोशिश की जाती थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का साइबर ठगी का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Related Posts

नाला के पीएम श्री कस्तूरबा विद्यालय पहुंचने पर एडीजी अभिनव गुप्ता का छात्राओं ने किया भव्य स्वागत

जामताड़ा: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के विदेश व्यापार महानिदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) अभिनव गुप्ता गुरुवार को नाला स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे। विद्यालय…

रूपी सोरेन के निधन पर जदयू ने जताया शोक, जिला अध्यक्ष सुनील राय ने दी श्रद्धांजलि

जामताड़ा: दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन की धर्मपत्नी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी रूपी सोरेन के निधन की खबर से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। उनके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *