रोहतास में पागल सियार का आतंक, दर्जनों लोगों पर किया हमला; गुस्साई भीड़ ने पीटकर मार डाला

रोहतास जिले के बिक्रमगंज शहर में शुक्रवार की रात एक आक्रामक सियार के हमले से अफरा-तफरी मच गई। सियार ने अलग-अलग स्थानों पर कई लोगों को अपना निशाना बनाया, जिसमें महिलाओं समेत दर्जनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए बिक्रमगंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बिक्रमगंज शहर में अचानक एक सियार ने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। सियार के हमले से लोगों के बीच दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान शहर के चर्चित व्यवसायी सतीश कुमार पर भी सियार ने हमला कर दिया। सियार ने उनके चेहरे पर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

इसके अलावा सियार ने महिलाओं सहित कई अन्य लोगों को भी काटकर घायल कर दिया। घायलों को आनन-फानन में बिक्रमगंज अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद बिक्रमगंज के एसडीएम दिलीप कुमार अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और इलाजरत घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सभी घायलों को प्राथमिकता के आधार पर समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

 

इधर, सियार के लगातार हमले से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और ईंट-पत्थर व डंडों से पीटकर मार डाला। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सियार के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

 

वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रात के समय सुनसान इलाकों में जाने से बचें। किसी आक्रामक जंगली जानवर के दिखाई देने पर उसके पास जाने या उसे घेरने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तत्काल स्थानीय प्रशासन या वन विभाग को सूचना दें।

Related Posts

हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से अधिवक्ता की मौत; तीन लोग सुरक्षित

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर दिग्घी जेल के समीप शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक अधिवक्ता की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे…

नालंदा में भोजपुरी कलाकार काजल राघवानी को देखने उमड़ी बेकाबू भीड़, गाड़ी पर पथराव; कई शीशे टूटे

  बिहार शरीफ में ज्वेलर्स शोरूम के उद्घाटन के दौरान मची अफरा-तफरी, पुलिस और बाउंसरों की मदद से सुरक्षित निकाली गईं अभिनेत्री Sponsored Advertisement   नालंदा: बिहार शरीफ में एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *