बाढ़ के पानी में जहरीले सांप ने डंसा, आंगनबाड़ी सेविका की मौत; नाव से अस्पताल पहुंचाया गया शव

नवगछिया/भागलपुर। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नदी थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित सिंहकुंड गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। लोकमानपुर पंचायत के आजाद नगर टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-84 की सेविका बबीता रानी (39) की जहरीले सांप के डंसने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बबीता रानी सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे आंगनबाड़ी केंद्र से ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाढ़ के पानी के बीच उन्होंने एक चूहे के पीछे सांप को दौड़ते देखा। इसी बीच सांप उनके पैर से टकरा गया और उन्हें डंस लिया। परिजनों का दावा है कि सांप ने उन्हें दो बार डंसा, जिसके बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।

Sponsored Advertisement

सांप के डंसने के बाद बबीता किसी तरह अपने घर पहुंचीं और घटना की जानकारी पति को दी। इसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की तैयारी शुरू की। बाढ़ के कारण इलाके में आवागमन की स्थिति खराब होने की वजह से उन्हें पहले नाव के जरिए सिंहकुंड से लोकमानपुर लाया गया। इसके बाद लोकमानपुर से सीएनजी टेंपो के माध्यम से उन्हें अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया।

परिजनों के मुताबिक अस्पताल पहुंचने में करीब 35 से 40 मिनट का समय लगा। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद बबीता को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए। ग्रामीणों ने चिकित्सकों से दोबारा जांच करने का आग्रह किया और उम्मीद जताई कि बबीता जीवित हैं और उनका इलाज संभव है। इसके बाद चिकित्सकों ने दोबारा जांच की, लेकिन उन्हें फिर मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। सिंहकुंड और लोकमानपुर पंचायत क्षेत्र में मातम का माहौल है।

पुलिस की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस घटना ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में जहरीले सांप और अन्य जलीय जीवों के बढ़ते खतरे को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।

Related Posts

पंजाब की फैक्ट्री में हादसा, सहरसा के मजदूर बिपिन यादव की मौत; शव पहुंचते ही परिवार में मचा कोहराम, 50 लाख मुआवजे की मांग

बिहार के सहरसा जिले के बटराहा मोहल्ला निवासी मजदूर बिपिन यादव की पंजाब के गुरदासपुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान हादसे में मौत हो गई। शनिवार की…

भागलपुर: नवगछिया पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में दारोगा युगेश कुमार का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

भागलपुर: नवगछिया पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में दारोगा युगेश कुमार का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *