नाला-अफजलपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत; एक गंभीर

जामताड़ा। नाला-अफजलपुर मुख्य सड़क पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और अज्ञात ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। काफी देर तक सड़क जाम रहने के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, नाला थाना क्षेत्र के बाहादुरडीह गांव निवासी प्रदीप मंडल (46) अपने साथी कार्तिक पाल (36) के साथ मोटरसाइकिल से गांव से नाला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाहादुरडीह गांव के समीप नाला की ओर से पश्चिम बंगाल की तरफ जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

 

हादसा इतना जबरदस्त था कि प्रदीप मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, कार्तिक पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल इलाज के लिए दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने मुआवजे की मांग और ट्रक चालक की गिरफ्तारी को लेकर नाला-अफजलपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। दोपहर से शाम तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा।

 

सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक बिहारी मरांडी, थाना प्रभारी विकास यादव और एएसआई सरोज कुमार मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराया।

 

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, अज्ञात ट्रक और उसके चालक की पहचान के लिए पुलिस जांच कर रही है।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता माधव चंद्र महतो, सत्यानंद झा बाटुल, सुकुमणि हेंब्रम, गिरधारी ठाकुर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।

Related Posts

जामताड़ा: भारतीय जनता मजदूर मंच ने नाला प्रखंड कमेटी का किया विस्तार, ब्रजकिशोर सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

जामताड़ा। भारतीय जनता मजदूर मंच के बैनर तले शनिवार को नाला प्रखंड कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के…

जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *