गंगा की बाढ़ में नाव से पहुंचे पप्पू यादव, पीड़ितों को दी आर्थिक मदद

पटना: बिहार में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पानी से घिरे लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पटना के बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव के जरिए पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

बाढ़ प्रभावित इलाके में पप्पू यादव एक वृद्ध महिला से भी मिले। महिला का कच्चा मकान गंगा के पानी में लगभग डूब चुका था और वह जुगाड़ से तैयार की गई नाव के सहारे बाहर बैठी थीं। पप्पू यादव ने उनसे बातचीत की और अपनी जेब से 500-500 रुपये के नोट निकालकर आर्थिक सहायता दी।

Sponsored Advertisement

पप्पू यादव ने बाढ़ से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच 500-500 रुपये की तत्काल आर्थिक मदद बांटी। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण कई परिवारों के सामने भोजन, राशन और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे समय में पीड़ितों की मदद करना हर सक्षम व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

सांसद ने दावा किया कि वह ऐसे इलाकों तक भी पहुंचे हैं, जहां अभी तक सरकारी राहत नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने कहा कि पानी में फंसे गरीब परिवारों को तत्काल सहायता की जरूरत है और संकट की इस घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जा सकता।

वहीं, पप्पू यादव ने सरकार और प्रशासन पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों के नाम पर वर्षों से व्यवस्था का फायदा उठाया जाता रहा है, लेकिन जब गरीबों के घर पानी में डूब रहे हैं, तब राहत समय पर नहीं पहुंच रही है।

पप्पू यादव ने कहा कि गरीबों के घर डूब रहे हैं और कई परिवार भगवान भरोसे हैं। उन्होंने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए।

पप्पू यादव के मुताबिक, अब तक बाढ़ पीड़ितों के बीच 20 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक राहत अभियान जारी रहेगा और नाव के जरिए जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

Related Posts

सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

सहरसा में रोजगार मेले का आगाज, 3 हजार से ज्यादा नौकरियों का मौका; युवाओं की उमड़ी भीड़

कविताओं से बाल बंदियों की जिंदगी बदल रहीं गया की शिक्षिका सुधा मिश्रा, भटके बच्चों को दिखा रहीं सही राह

कविताओं से बाल बंदियों की जिंदगी बदल रहीं गया की शिक्षिका सुधा मिश्रा, भटके बच्चों को दिखा रहीं सही राह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *