जामताड़ा: भारतीय जनता मजदूर मंच ने नाला प्रखंड कमेटी का किया विस्तार, ब्रजकिशोर सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

जामताड़ा। भारतीय जनता मजदूर मंच के बैनर तले शनिवार को नाला प्रखंड कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के हक-अधिकार की आवाज को जमीनी स्तर तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान ब्रजकिशोर सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई।

 

Sponsored Advertisement

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सत्यानंद झा बाटुल, जिलाध्यक्ष सह अधिवक्ता राहुल देव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भोलानाथ सिंह और जिला महामंत्री जितेन राउत मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

 

प्रदेश अध्यक्ष सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई को बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य मजदूरों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

बैठक के दौरान नाला प्रखंड की नवगठित कमेटी की सूची भी जारी की गई। इसमें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पानेश्वर किस्कु को दी गई, जबकि रंजीत मरांडी और मनोज राय को महामंत्री बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर परेश मोदीकोड़ा, शेख शाहजहांन, चिंता माजी, उत्तम कुमार पाल और पूर्णिमा मंडल का चयन किया गया।

 

प्रखंड मंत्री के पद पर रामकृष्ण घोष, कृष्णा मुर्मू, हरदेव हांसदा, सुलेखा कुमारी और राजेन्द्र बेसरा को जिम्मेदारी दी गई। वहीं कार्यसमिति सदस्य के रूप में स्वपन कुमार मंडल, पूर्णचंद्र पाल, संजू अंसारी, अर्जुन किस्कु, साहेब डोम, शिबू बाउरी, अरुण बाउरी और लखीन्द्र सोरेन समेत अन्य सदस्यों का चयन किया गया।

 

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने और मजदूरों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने की बात कही। बैठक के समापन पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को प्रखंड स्तर पर और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Related Posts

जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

जामताड़ा: सृजन पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

जामताड़ा। मिहिजाम के पालबागान स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस उत्साह, उमंग और सम्मान की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *