सहरसा में 5 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 30 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी का मौका

सहरसा। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतर अवसर सामने आया है। निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण (नियोजन), बिहार, पटना के निर्देशानुसार 5 सितंबर 2026, शनिवार को जिला स्कूल, सहरसा के परिसर में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला एवं रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।

 

Sponsored Advertisement

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 30 से अधिक नियोजक कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। इन कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों पर 3 हजार से अधिक रिक्तियों की जानकारी दी गई है। ऐसे में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए यह मेला रोजगार हासिल करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है।

 

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए बिहार रोजगार सेतु पोर्टल detjob.bihar.gov.in पर निबंधित या पंजीकृत शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों के माध्यम से बिहार सरकार की अलग-अलग योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी युवाओं को उपलब्ध कराई जाएगी।

 

प्रशासन की ओर से आम लोगों और विशेषकर शिक्षित बेरोजगार युवाओं से अपील की गई है कि रोजगार मेले का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें, ताकि जिले के ज्यादा से ज्यादा युवा इस अवसर का लाभ उठा सकें। विभाग का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें रोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं और संभावनाओं की जानकारी देना है।

 

प्रेस विज्ञप्ति में संबंधित अधिकारियों को भी अपने स्तर से सभी कुशल युवा केंद्रों पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं से अपील की गई है कि वे समय पर पहुंचकर मेले में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं।

Related Posts

सहरसा पहुंची अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की टीम, खुर्दा मेले में देशभर के पहलवान दिखाएंगे दमखम

मधेपुरा जिले के खुर्दा में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले में इस बार भी कुश्ती का रोमांच देखने को मिलेगा। दंगल प्रतियोगिता में भाग लेने…

कोलकाता की घटना पर विधायक संजय सिंह का बड़ा बयान, पप्पू यादव पर भी साधा निशाना

कोलकाता में हुई दुखद घटना को लेकर सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *