बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, सीने में लगी गोली; हालत गंभीर, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

बेतिया: बिहार के बेतिया जिले से सोमवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सिरिसिया थाना क्षेत्र के गरभुआ गांव निवासी स्वर्ण व्यवसायी गोविंदा साह को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गोली सीधे उनके सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गोविंदा साह मनुआपुल स्थित अपनी सोने-चांदी की दुकान बंद करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही व्यवसायी सड़क पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी।

Sponsored Advertisement

इसके बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल गोविंदा साह को आनन-फानन में बेतिया स्थित जीएमसीएच अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास छानबीन करने के साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात को कितने अपराधियों ने अंजाम दिया और गोली चलाने के बाद वे किस दिशा में फरार हुए।

पुलिस पुरानी रंजिश, लूट की कोशिश और अन्य आपराधिक कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक हमले की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

बेतिया सदर एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Posts

कैमूर पहाड़ी पर मूसलाधार बारिश से गुप्ता धाम में बाढ़, पानी में डूबा मंदिर परिसर और पुल

कैमूर पहाड़ी पर मूसलाधार बारिश से गुप्ता धाम में बाढ़, पानी में डूबा मंदिर परिसर और पुल

जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ी, पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती; पार्टी ने कहा- चिंता की कोई बात नहीं

जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ी, पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती; पार्टी ने कहा- चिंता की कोई बात नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *